• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – उमराली मे निकली भव्य तिरंगा यात्रा , केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपाल सिंह खरत हुए शामिल ।

अलीराजपुर – उमराली मे निकली भव्य तिरंगा यात्रा , केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपाल सिंह खरत हुए शामिल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
वीडियो

अलीराजपुर – उमराली आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत उमराली मंडल में आज एक ऐतिहासिक और भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया , जिसमें हजारों नागरिक , कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया , इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत ने तिरंगा लहराकर यात्रा का शुभारंभ किया , सुबह से ही उमराली के मुख्य चौराहों और गलियों में देशभक्ति का माहौल नजर आया। रैली के दौरान राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लिए कार्यकर्ता “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “हर घर तिरंगा” के गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे , यात्रा पूरे नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री, जहां जगह-जगह पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया , इस आयोजन में सोंडवा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रमसिंह भयड़िया , उमराली मंडल अध्यक्ष नानसिंह रावत, मण्डल महामंत्री मोहन चौहान , खेमराज सोलंकी , श्रीमती सुनीता कनेश , वरिष्ठ नेता मांगीलाल दादा , विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनपद सदस्य , युवा मोर्चा और महिला मोर्चा कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरीजन शामिल हुए , कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं बल्कि हमारी आज़ादी, एकता और गर्व का प्रतीक है , उन्होंने नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने और देश की अखंडता बनाए रखने के लिए संकल्पित रहने का आह्वान किया ।

Releated Posts

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

आलीराजपुर – जोबट मे स्थित फर्नीचर की दुकान पर वन विभाग की छापेमार कार्यवाही , सामग्री जप्त , संचालक पर मामला दर्ज ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ अलीराजपुर – जोबट क्षेत्र वन मंडल अधिकारी अमन सिंह बघेल ने…

ByByनयन टवली Sep 17, 2025

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top