• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना के प्रतिनिधि के रूप से टीम को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित , राज्य स्तरीय “सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह” में जिले के आकांक्षी ब्लॉकों को सम्मानित किया गया ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना के प्रतिनिधि के रूप से टीम को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित , राज्य स्तरीय “सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह” में जिले के आकांक्षी ब्लॉकों को सम्मानित किया गया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 20 अगस्त 2025 को आयोजित राज्य स्तरीय “सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह” में झाबुआ जिले के चारों आकांक्षी ब्लॉकों को उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया , इस कार्यक्रम में थांदला ब्लॉक को सिल्वर मेडल (रजत पदक)और मेघनगर, रामा, एवं राणापुर ब्लॉकों को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में कलेक्टर नेहा मीना के प्रतिनिधि के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेंद्रसिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भारतसिंह बघेल, जिला योजना अधिकारी श्रीमती हेलेन वसुनिया, खण्ड चिकित्सा अधिकारी रामा डॉ. शैलेष बबेरिया , वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रामा उपस्थित रहे , जैसा की विदित है कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में सम्पूर्णता अभियात के तहत 06 संकेतकों 1. पहली त्रैमासिक अवधि के दौरान प्रसवपूर्व देखभाल (एएनसी) के लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत, 2. ब्लॉक में लक्षित जनसंख्या के मुकाबले मधुमेह की जांच कराने वाले व्यक्तियों का प्रतिशत , 3. ब्लॉक में लक्षित जनसंख्या के मुकाबले उच्च रक्तचाप के लिए जांचे गए व्यक्तियों का प्रतिशत, 4. आईसीडीएस कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत, 5. मृदा नमूना संग्रहण लक्ष्य के मुकाबले सृजित मृदा स्वास्थ्य कार्डों का प्रतिशत एवं 6. ब्लॉक में कुल स्वयं सहायता समूहों के मुकाबले रिवाल्विंग फंड प्राप्त करने वाले स्वयं सहायता समूहों का प्रतिशत के सैचुरैशन का कार्य किया गया था , सम्पूर्णता अभियान के तहत थान्दला ब्लॉक में 5 संकेतकों में ब्लॉक में लक्षित जनसंख्या के मुकाबले मधुमेह की जांच करने वाले व्यक्तियों का प्रतिशत, ब्लॉक में लक्षित जनसंख्या के मुकाबले उच्च रक्तचाप के लिए जांच गए व्यक्तियों का प्रतिशत, आईसीडीएस कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से पूरक पोषक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत, मृदा नमूना संग्रहण लक्ष्य के मुकाबले  सृजित मृदा स्वास्थ्य कार्डों का प्रतिशत एवं ब्लॉक में कुल स्वयं सहायता समूह के मुकाबले रिवाल्विंग फंड प्राप्त करने वाले स्वयं सहायता समूह का प्रतिशत आदि में सैचुरैशन कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया , साथ ही रामा , राणापुर और मेघनगर 1. ब्लॉक में लक्षित जनसंख्या के मुकाबले मधुमेह की जांच करने वाले व्यक्तियों का प्रतिशत, 2. ब्लॉक में लक्षित जनसंख्या के मुकाबले उच्च रक्तचाप के लिए जांच गए व्यक्तियों का प्रतिशत, 3.  आईसीडीएस कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित रूप से पूरक पोषक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत एवं 4. मृदा नमूना संग्रहण लक्ष्य के मुकाबले सृजित मृदा स्वास्थ्य कार्डों का प्रतिशत आदि में सैचुरैशन कर कांस्य मेडल प्राप्त किया , राज्य स्तरीय सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह में झाबुआ को सम्मानित किया जाना जिले के लिए गौरव की बात है ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने , लोकायुक्त प्रकरण में आयुष विभाग की सहायक ग्रेड-2 पंवार को किया निलंबित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना द्वारा विशेष पुलिस स्थापना , लोकायुक्त…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – अपनी ही दुकान पर युवक ने लगाई फांसी , कारण अज्ञात , पुलिस जांच मे जुटी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर मे रहने वाले विक्की पंवार नामक युवक ने…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – करवड़ के समीप चवरापाड़ा में हुआ हादसा , थ्रेसर मशीन में फ़सने से युवक की दर्दनाक मौत ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कुछ देर पहले करवड़ पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत…

ByByनयन टवली Mar 21, 2026

झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना का अपराधियों पर ऐक्शन , दो अपराधियों को छह माह के लिए किया जिला बदर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना द्वारा मध्यप्रदेश राज्य…

ByByनयन टवली Mar 20, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top