• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा “ बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2024 / 25 ” से सम्मानित किया जाएगा ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा “ बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड 2024 / 25 ” से सम्मानित किया जाएगा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – 25 जनवरी 2025 को दिल्ली में आयोजित 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा , भारत निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना को “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड: 2024-25” से सम्मानित करने के लिए चुना है। यह प्रतिष्ठित अवार्ड उन्हें उनकी बेहतरीन कार्यशैली और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्धता के कारण मिला है , कलेक्टर नेहा मीना को 25 जनवरी 2025 को दिल्ली में आयोजित 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिया जाने वाला यह अवार्ड जनरल कैटेगिरी में देश भर के केवल 9 कलेक्टर्स और दो पुलिस अधीक्षक को दिया जायेगा। मध्य प्रदेश से एकमात्र कलेक्टर नेहा मीना का नाम इस सूची में शामिल किया गया है। झाबुआ में जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य ने उन्हें इस सम्मान का पात्र बनाया , निर्वाचन आयोग ने चुनावों के संचालन में आईटी पहल, सुरक्षा प्रबंधन, चुनाव प्रबंधन, सुलभ चुनाव, मतदाता सूची और मतदाता जागरूकता और पहुंच के क्षेत्र में उनके योगदान और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार घोषित किए हैं। प्रत्येक श्रेणी में जनरल , स्पेशल और स्टेट अवॉर्ड दिए जाएंगे ।

Releated Posts

झाबुआ – ग्राम मोहनपूरा मे गोवंश वध की बड़ी घटना , 3 गायों के अवशेष मिले , 3 को जिंदा बचाया , 5 लोगो पर  नामजद एफआईआर दर्ज ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – जिला मुख्यालय से पास ग्राम मोहनपूरा से आज गोवंश…

You cannot copy content of this page

Scroll to Top