• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – वन मण्डलाधिकारी ने किया खंडन , नर्मदा पट्टी के गांवों में किसी को नहीं किया जा रहा विस्थापित ।

आलीराजपुर – वन मण्डलाधिकारी ने किया खंडन , नर्मदा पट्टी के गांवों में किसी को नहीं किया जा रहा विस्थापित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – दिनांक 07 नवम्बर 2025 को कुछ समाचार पत्रों में यह खबर प्रकाशित हुई कि नर्मदा पट्टी के गांवों में बसे परिवारों को उजाड़कर उनकी जमीन छीनी जा रही है और पर्यटन हेतु अन्य को दी जा रही है। इस खबर को लेकर वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए इसे पूरी तरह असत्य और भ्रामक बताया है , वनमण्डलाधिकारी (सा.) अमित वसंत निकम ने स्पष्ट किया कि नर्मदा नदी के तट पर संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के माध्यम से जल एवं मृदा संरक्षण कार्य किया जा रहा है, जिससे हजारों ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है , किसी भी व्यक्ति का वैध अधिकार छीना नहीं जा रहा और न ही किसी गांव को उजाड़ने की कोई योजना है , वन विभाग ने कहा कि ऐसी अफवाहें सिर्फ भ्रम फैलाने के उद्देश्य से प्रसारित की जा रही हैं , वास्तविकता में कहीं भी विस्थापन या भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही नहीं की जा रही है , वन विभाग ने दिनांक 07.11.2025 को प्रकाशित इस भ्रामक खबर का खंडन किया है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – प्रभारी कलेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान ने ली अधिकारीयों की बैठक , दिए सख्त निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – प्रभारी कलेक्टर जितेंद्र सिंह चौहान ने आज कलेक्टर सभाकक्ष…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top