• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – जनजाति गौरव दिवस के अतर्गत , सोंडवा में जनजाति विकास मंच द्वारा पटेल , पुजारा , कोटवार सम्मेलन संपन्न ।

आलीराजपुर – जनजाति गौरव दिवस के अतर्गत , सोंडवा में जनजाति विकास मंच द्वारा पटेल , पुजारा , कोटवार सम्मेलन संपन्न ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️

फोटो

आलीराजपुर – सोंडवा भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में जनजाति विकास मंच द्वारा जनपद पंचायत सोंडवा के सभागार में एक भव्य पटेल , पुजारा और कोटवार सम्मेलन का आयोजन किया गया , कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि , सरपंच , सचिव , रोजगार सहायक , पुजारा , कोटवार, समाजसेवी और जनजातीय समाज के लोग उपस्थित रहे , कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के पूजन और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ , इस अवसर पर जनजाति विकास मंच के जिला अध्यक्ष राजेश डुडवे ने कहा कि “भगवान बिरसा मुंडा हमारे समाज के महान स्वतंत्रता सेनानी , धर्म रक्षक और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक थे , उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी और ईसाई मिशनरियों के धर्म परिवर्तन के प्रयासों का विरोध किया , बिरसा मुंडा ने कहा था , ‘मैं आदिवासी हिंदू हूं, किसी अंग्रेजी मिशन स्कूल में नहीं पढ़ूंगा , उन्होंने अपनी मातृभूमि और समाज की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए बलिदान दिया , अंग्रेजों ने उन्हें पकड़कर जेल में डाल दिया और साजिश के तहत उन्हें बीमारी देकर शहीद कर दिया , उनका जीवन आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है ।

फोटो 2

इसके पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत ने कहा कि “आदिवासी समाज की अपनी विशिष्ट संस्कृति और परंपरा है। हम बाबा देव की पूजा करते हैं, दिवाली और अन्य पर्व पूरी श्रद्धा से मनाते हैं , भगवान बिरसा मुंडा और छीतू किराड़ जैसे महापुरुषों ने हमारी संस्कृति को बचाने के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए , उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है , उन्होंने आगे बताया कि 15 नवम्बर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आलीराजपुर में भगवान बिरसा मुंडा और छीतू किराड़ की मूर्तियों का अनावरण आदिवासी परंपरा के अनुसार करेंगे , यह दिन जनजातीय गौरव और एकता का प्रतीक बनेगा , कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप सोलंकी , नानसिंह रावत , पटेल रमेश , चंदू चौहान , विभिन्न ग्रामों के सरपंच, पुजारा, कोटवार , रोजगार सहायक , सचिव , और जनजाति विकास मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे , सम्मेलन के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने , जनजातीय संस्कृति की रक्षा करने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएँगे , यह सम्मेलन जनजातीय अस्मिता , गौरव और एकता का सशक्त प्रतीक बना ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top