• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने वादा किया पूरा , जल्द शुरू होगा ‘बायपास” का काम , 129 करोड़ लाख रुपए स्वीकृत हुए ।

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने वादा किया पूरा , जल्द शुरू होगा ‘बायपास” का काम , 129 करोड़ लाख रुपए स्वीकृत हुए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – नगरीय क्षेत्र से गुजर रहे मुख्य मार्ग पर आवागमन का दबाव कम करने एवं यातायात को सुगम बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान और सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने नगर की जनता को किए वादे को आखिरकार पूर्ण कर ही दिया , मध्यप्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा आलीराजपुर नगर के बायपास निर्माण के लिए 129 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी कर बायपास निर्माण हेतु मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम को पत्र जारी कर दिया ,मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निर्णय जनहितैषी कार्यों के लिए वचनबद्ध होकर बिना किसी भेदभाव के कार्यरत हैं। मंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम जो कहते हैं कर के दिखाते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान नगर की जनता को हमारे द्वारा किए गए वादे को पूर्ण कर दिया है , विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान विगत लंबे समय से आलीराजपुर नगर निर्माण हेतु प्रयासरत थे , जिसके फल स्वरूप मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव द्वारा मार्च 2025 में वित्तीय वर्ष के बजट में ही 87 करोड रूपये से बनने वाले बायपास की सौगात दे दी थी , विभिन्न प्रक्रियाओं एवं सर्वे के पश्चात इसकी लागत में बढ़ोतरी हो गई थी , हाल ही में कुछ समय पूर्व कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने भोपाल पहुंच कर लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री राकेश सिंह से मुलाकात कर इस बायपास रोड निर्माण स्वीकृति के लिए प्राथमिकता से निर्णय लेने हेतु चर्चा की थी , जिसके फल स्वरूप लोक निर्माण विभाग की वित्तीय व्यय समिति की 112 वीं बैठक में आलीराजपुर के इन प्रस्तावित बायपास हेतु 129 करोड़ 19 लाख रुपए का बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है , उक्त बायपास दो लेन मय पेव्हड शोल्डर के साथ 11.75 किमी लंबा बनेगा, जो खंडवा बड़ोदरा स्टेट हाईवे के कुक्षी बड़वानी मार्ग को सीधे दाहोद मार्ग से जोड़ेगा , जिसके निर्मात से आलीराजपुर नगर के विकास में बेहतर गति मिलने के साथ नगर की जनता को सुगम यातायात प्रवाह मिलेगा , नगरीय क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश ना होने से दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी , विधायक प्रतिनिधि गुप्ता ने बताया कि इस बजट स्वीकृत होने की जानकारी लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह जी द्वारा हमारे क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान को दूरभाष पर भी दे दी थी ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top