• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – बुजुर्ग महिला का बहु नहीं करती थी पालन /पोषण , बुजुर्ग माता पहुंची कलेक्टर नीतू माथुर के पास , कलेक्टर ने दिलवाया न्याय ।

आलीराजपुर – बुजुर्ग महिला का बहु नहीं करती थी पालन /पोषण , बुजुर्ग माता पहुंची कलेक्टर नीतू माथुर के पास , कलेक्टर ने दिलवाया न्याय ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्टर कक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर नीतू माथुर ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाया , जनसुनवाई में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला शायरी पति स्वर्गीय डुंगरसिंह तोमर, निवासी खरखड़ी , ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी व्यथा बताई , आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके पुत्र स्वर्गीय विक्रम सिंह तोमर प्राथमिक विद्यालय छकना में शासकीय सेवक के रूप में कार्यरत थे , जिनका वर्ष 2014 में आकस्मिक निधन हो गया था ,  शासन के नियमानुसार उनकी पुत्रवधू को अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त हुई, लेकिन इसके बावजूद उनके द्वारा सास का पालन-पोषण नहीं किया जा रहा है और न ही किसी प्रकार की आर्थिक सहायता दी जा रही है , जिससे बुजुर्ग महिला को जीवनयापन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है , प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर नीतू माथुर ने संबंधित विभाग प्रमुख को निर्देशित कर पुत्रवधू को मुख्यालय बुलवाया , कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में पुत्रवधू को निर्देश दिए कि वे अपनी सास का पालन-पोषण करें अथवा नियमित आर्थिक सहायता प्रदान करें , अन्यथा पालन-पोषण न करने की स्थिति में उनकी अनुकंपा नियुक्ति निरस्त की जा सकती है , कलेक्टर श्रीमती माथुर की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में सहमति बनी , जिसमें पुत्रवधू द्वारा बुजुर्ग महिला को 5,000 रुपये प्रतिमाह एवं विगत कई माह से पालन पोषण न देने पर अतिरिक्‍त 60,000 हजार पालन-पोषण भत्ता देने पर सहमति व्यक्त की गई। इस सहमति के तहत कलेक्टर कक्ष में ही बुजुर्ग महिला के बैंक खाते में निर्धारित राशि का अंतरण भी किया गया , कलेक्टर श्रीमती माथुर की इस पहल से न केवल बुजुर्ग महिला को राहत मिली, बल्कि जनसुनवाई की प्रभावशीलता भी देखने को मिली ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top