• Home
  • भोपाल
  • सिवनी – कलेक्टर नेहा मीना ने एशिया कप की स्टार खिलाड़ी नौसीन नाज का किया सम्मान , प्रदाय की गई 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि ।

सिवनी – कलेक्टर नेहा मीना ने एशिया कप की स्टार खिलाड़ी नौसीन नाज का किया सम्मान , प्रदाय की गई 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

सिवनी – एशिया कप 2026 में अंडर-18 भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक दिलाने तथा टूर्नामेंट में सर्वाधिक 12 गोल दागकर देश और जिले का नाम रोशन करने वाली सिवनी की प्रतिभावान खिलाड़ी नौसीन नाज से कलेक्टर नेहा मीना ने सौजन्य भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया , कलेक्ट्रेट में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर मीना ने नौसीन नाज को पुष्पमाला , शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया , उन्होंने नौसीन की उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी सफलता जिले की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है , इस अवसर पर नौसीन नाज ने अपने खेल जीवन के संघर्ष , प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की यात्रा साझा की । उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य वर्ष 2032 के ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना है ।

फोटो 2

नौसीन के इस संकल्प और समर्पण की सराहना करते हुए कलेक्टर नेहा मीना ने उन्हें निरंतर मेहनत , अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया , कलेक्टर मीना ने रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया तथा उनके बेहतर अभ्यास और खेल प्रदर्शन के लिए हॉकी किट उपलब्ध कराने की बात कही , कलेक्टर नेहा मीना ने नौसीन की दोनों बहनों तहुर नाज एवं तबारिका नाज , उनके माता-पिता , प्रशिक्षक तथा खेल विभाग को भी बधाई देते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता में परिवार , कोच और सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है , गौरतलब है कि नौसीन नाज ने एशिया कप 2026 में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल भारतीय टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि सर्वाधिक 12 गोल कर अपनी प्रतिभा का भी शानदार परिचय दिया है ।

Releated Posts

नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह का ग्राम चौपाल अभियान बन रहा सहारा , कलेक्टर ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओ का कर रही समाधान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह ने मंगलवार को नरसिंहपुर जिले के…

ByByनयन टवली Jun 10, 2026

नरसिंहपुर – गिरदावरी के कार्यों का जायजा लेने , कलेक्टर रजनी सिंह स्वयं पहुंची खेतो मे , शेष कार्य जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह ने नरसिंहपुर तहसील के मौजा सुपला…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top