संपादक नयन टवली की कलम से ✍️


नरसिंहपुर – कलेक्टर रजनी सिंह ने बुधवार को विकासखंड चीचली के ग्राम नारगी – माल्हनवाड़ा स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र एवं एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया , इस दौरान उन्होंने बच्चों के पोषण , शिक्षा , उपस्थिति एवं भोजन व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए , आंगनवाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती सिंह ने पोषण ट्रैकर एप , दर्ज बच्चों की संख्या, उनकी नियमित उपस्थिति तथा कुपोषित एवं कम वजन वाले बच्चों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की , बच्चों की उपस्थिति का सही ढंग से रिकॉर्ड संधारित नहीं पाए जाने पर उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के प्रति नाराजगी व्यक्त की और अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए , कलेक्टर ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उन्हें दिए जा रहे भोजन एवं नाश्ते की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं बच्चों को परोसे जा रहे नाश्ते का स्वाद चखकर उसकी गुणवत्ता का परीक्षण किया तथा पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए , एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा पाँचवीं की एक छात्रा से अंग्रेजी विषय के प्रथम अध्याय का वाचन कराया और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का आकलन किया । उन्होंने विद्यालय में दर्ज विद्यार्थियों की संख्या, उनकी उपस्थिति , शिक्षकों की उपस्थिति तथा मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने विद्यालय में नियमित शैक्षणिक गतिविधियों के प्रभावी संचालन एवं बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।





