• Home
  • भोपाल
  • भोपाल – बोरी की जघन्य घटना , मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की , दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश ।

भोपाल – बोरी की जघन्य घटना , मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की , दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

भोपाल – आलीराजपुर जिले के बोरी में हुई जघन्य घटना को लेकर प्रदेश सरकार लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रही है । प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान घटना के बाद से लगातार पुलिस अधीक्षक, स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेते रहे तथा उसी दिन पूरे घटनाक्रम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अवगत कराया , घटना के अगले दिन कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान , सांसद अनिता चौहान सहित झाबुआ / आलीराजपुर जिले का भाजपा प्रतिनिधिमंडल बोरी पहुंचा । प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया तथा इस कठिन समय में परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहने का विश्वास व्यक्त किया , आज भोपाल में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर घटना की अब तक की विस्तृत जानकारी साझा की तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने का आग्रह किया । मुख्यमंत्री ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित बहन एवं उनके परिवार के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पीड़िता के उपचार एवं स्वास्थ्य की सतत निगरानी रखने तथा सर्वोत्तम चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस विभाग को दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए , मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कार्य कर रही है । इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा तथा कानून के अनुसार कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गोविंदा गुप्ता ने दी ।

Releated Posts

You cannot copy content of this page

Scroll to Top