• Home
  • भोपाल
  • जबलपुर – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बरगी बांध पहुंचकर जल भराव की स्थिति का जायजा , अधिकारीयों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

जबलपुर – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बरगी बांध पहुंचकर जल भराव की स्थिति का जायजा , अधिकारीयों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

जबलपुर – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आज बरगी बांध पहुंचकर वहाँ जल भराव की स्थिति और नहरों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान बांध की वर्तमान जल स्‍तर की जानकारी लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में बरगी डैम का जल स्तर 413.75 मीटर पहुंच चुका है , निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने बरगी बांध की दाईं तट नहर का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि सिंचाई के लिए वर्तमान में 15 क्यूमेक पानी प्रवाहित किया जा रहा है । वहीं दाईं तट नहर में शुरुआत से लेकर 6.94 किलोमीटर तक पानी के बहाव में किसी भी प्रकार का कोई अवरोध नहीं है। यह पानी जबलपुर, पनागर और सिहोरा तक जायेगा, जहां के किसानों को सिंचाई के लिए इसका लाभ मिलेगा , कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी के प्रवाह की लगातार मॉनिटर की जाए । साथ ही नहरों की सफाई व रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए , ताकि पानी की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के मिलती रहे। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत , एसडीएम अभिषेक सिंह तथा संबंधित अधिकारी मौजूद थे ।

Releated Posts

You cannot copy content of this page

Scroll to Top