• Home
  • भोपाल
  • सिवनी – कलेक्टर नेहा मीना ने किया ‘स्नेह परिधान संकल्प अभियान’ का शुभारंभ , जनसहयोग से आंगनवाड़ी नौनिहालों को मिलेंगे नए परिधान ।

सिवनी – कलेक्टर नेहा मीना ने किया ‘स्नेह परिधान संकल्प अभियान’ का शुभारंभ , जनसहयोग से आंगनवाड़ी नौनिहालों को मिलेंगे नए परिधान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

सिवनी – धनौरा प्रवास के दौरान कलेक्टर श्रीमती #नेहा_मीना ने जनपद पंचायत धनौरा की अभिनव पहल “स्नेह परिधान संकल्प अभियान” का शुभारंभ किया । जनसहयोग आधारित इस अभियान के माध्यम से जनपद अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों को नए एवं आकर्षक परिधान उपलब्ध कराए जाएंगे। अभियान का शुभारंभ ग्राम साजपानी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र से किया गया, जहां कलेक्टर ने नौनिहालों को अपने हाथों से सुंदर परिधान वितरित कर उन्हें स्नेह , आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य का संदेश दिया   इस अवसर पर कलेक्टर मीना ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के प्रारंभिक विकास की मजबूत आधारशिला हैं। ऐसे में बच्चों को बेहतर वातावरण, आवश्यक सुविधाएं और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर उपलब्ध कराना समाज और प्रशासन दोनों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे संवेदनशील प्रयास भी बच्चों के व्यक्तित्व विकास और उनके आत्मविश्वास को नई दिशा दे सकते हैं ।

फोटो 2

कलेक्टर ने जनपद पंचायत धनौरा द्वारा प्रारंभ किए गए इस अभिनव अभियान की सराहना करते हुए कहा कि समाज और प्रशासन की सहभागिता से बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, दानदाताओं एवं आम नागरिकों से इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक बच्चों के लिए परिधान उपलब्ध कराने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने अन्य जनपद पंचायतों को भी इस प्रकार के जनसहयोग आधारित नवाचार अपनाकर बच्चों के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया , उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में पीछे न रहे, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है , समाज के सक्षम लोगों की भागीदारी से ऐसे अभियान न केवल बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं, बल्कि समाज में सेवा , संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी मजबूत करते हैं , “स्नेह परिधान संकल्प अभियान” के अंतर्गत जनपद पंचायत धनौरा की 165 आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत 4,249 नौनिहालों को नए परिधान उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे तक सम्मानपूर्वक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना तथा जनसहयोग से बाल कल्याण की एक प्रभावी मिसाल स्थापित करना है , इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, एसडीएम श्री बिसन सिंह, जनपद पंचायत धनौरा के अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

जबलपुर – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा , अधिकारीयों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ जबलपुर – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आगामी 10 अगस्त को गौरीघाट…

जबलपुर – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बरगी बांध पहुंचकर जल भराव की स्थिति का जायजा , अधिकारीयों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ जबलपुर – कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने आज बरगी बांध पहुंचकर वहाँ…

ByByनयन टवली Jul 25, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top