संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – ग्राम चांदपुर स्थित राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह शासकीय सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है । घटना के बाद हॉस्टल परिसर में अफरा – तफरी मच गई और छात्र की मौत को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं , जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र की जेब से एक संदिग्ध पर्ची मिलने की बात सामने आई है , घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हॉस्टल परिसर को सील कर जांच शुरू की । पुलिस हॉस्टल प्रबंधन और वहां मौजूद अन्य छात्रों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटा रही है । पुलिस प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा ।

विधायक सेना पटेल ने लिया जायजा घटना की गंभीरता को देखते हुए जोबट विधायक सेना महेश पटेल भी चांदपुर हॉस्टल पहुंचीं । उन्होंने पुलिस अधिकारियों व हॉस्टल प्रबंधन से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की । विधायक ने हॉस्टल में रह रहे अन्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया और मृतक छात्र के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं ।





