• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – सोड़वा एसडीएम सविता राठी अचानक पहुंची गांव वालपुर के खाद वितरण केंद्र , निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा , किसानों से किया संवाद ।

आलीराजपुर – सोड़वा एसडीएम सविता राठी अचानक पहुंची गांव वालपुर के खाद वितरण केंद्र , निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा , किसानों से किया संवाद ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️

फोटो

आलीराजपुर – सोंडवा एसडीएम सविता राठी ने आज वालपुर स्थित खाद वितरण केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । अचानक पहुंची एसडीएम को देखकर केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों में हलचल मच गई , निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने खाद वितरण व्यवस्था , किसानों को हो रही असुविधाओं तथा मौके पर कार्यरत कर्मचारियों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली । उन्होंने कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि खाद लेने पहुंचे किसी भी किसान भाई को परेशानी नहीं होनी चाहिए , उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद मिले , वितरण व्यवस्था पारदर्शी रहे और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एसडीएम के औचक निरीक्षण से खाद वितरण केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की सक्रियता साफ नजर आई । किसानों के हित में प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के किसानों में भी संतोष का माहौल है ।

एसडीएम राठी :- किसानों की सुविधा सर्वोपरि लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई ।

Releated Posts

आलीराजपुर – समाजिक समरसता कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन , माँ नर्मदा तट से जल भरकर वालपुर शिव मंदिर पहुँचे कावड़िये ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – वालपुर सावन के पावन महीने में धर्म एवं आस्था से…

ByByनयन टवली Aug 17, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने की अपराधी पर बड़ी कार्यवाही , आरोपी अरविन्द को किया जिला बदर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर  द्वारा जिले मे आपराधिक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Aug 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top