संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

अलीराजपुर – एकता नगर (जबरन कॉलोनी) में इंजीनियर के मकान का ताला काटकर बदमाश डेढ़ लाख नकद और एक लाख के जेवरात चोरी कर ले गए , चोरों ने फ्रिज में रखे काजू-बादाम भी अपने साथ ले गए। घटना उस समय हुई , जब मकान मालिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए थे , इंजीनियर शाहबाज मकरानी मंगलवार रात 9 बजे शादी में शामिल होने के लिए सिंघाना गए थे । इसी दौरान बदमाशों ने उनके एकता नगर स्थित मकान को निशाना बनाया , फ्रिज में रखे काजू-बादाम भी चुराए मकान सूना देखकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला कटर से काटा और अंदर घुस गए। इसके बाद कमरों में रखे सामान की तलाशी लेकर घर में रखी 1.50 लाख की नकदी और 1 लाख रुपए के जेवरात चोरी कर लिए। जाते समय बदमाश फ्रिज में रखे काजू-बादाम भी ले गए ।
CCTV कैमरों के फुटेज से हो रही जांच सुबह पड़ोसियों ने मकान का दरवाजा टूटा और ताला कटा देखा। चोरी की आशंका होने पर उन्होंने शाहबाज मकरानी को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं , पुलिस जांच जारी शादी समारोह में शामिल होने गए परिवार के सूने मकान में हुई चोरी के बाद पुलिस बदमाशों की पहचान में जुटी है। वारदात में कटर का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है ।










