• Home
  • भोपाल
  • सिवनी – कलेक्टर नेहा मीना प्रभावित किसानों के खेतों में पहुंची , फसलों को हुई क्षति को देखा , अधिकारीयों को सख्त निर्देश , सर्वे में कोई किसान न छूटे ।

सिवनी – कलेक्टर नेहा मीना प्रभावित किसानों के खेतों में पहुंची , फसलों को हुई क्षति को देखा , अधिकारीयों को सख्त निर्देश , सर्वे में कोई किसान न छूटे ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

सिवनी – अतिवृष्टि एवं तेज हवा से फसलों को हुए नुकसान का मैदानी स्तर पर जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने शनिवार को सिवनी विकासखंड के विभिन्न प्रभावित ग्रामों का निरीक्षण किया । उन्होंने कुकलाह , बीसावाड़ी , कलारबांकी सहित अन्य ग्रामों में पहुंचकर प्रभावित किसानों के खेतों का निरीक्षण किया तथा फसलों को हुई क्षति की स्थिति को मौके पर देखा , कलेक्टर मीना ने प्रभावित किसानों से सीधे संवाद कर फसल क्षति, बारिश एवं तेज हवा से हुए नुकसान तथा सर्वे कार्य की जानकारी ली। किसानों ने भी उन्हें खेतों में हुई क्षति से अवगत कराया। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि फसल क्षति का वास्तविक एवं निष्पक्ष आकलन कर नियमानुसार पात्र किसानों को बीमा कंपनी एवं शासन से मिलने वाली क्षतिपूर्ति राशि दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी , कलेक्टर मीना ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों को राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। फसल क्षति का सही आकलन होने पर ही प्रभावित किसानों को नियमानुसार लाभ मिल सकेगा। इसी उद्देश्य से सर्वे कार्य को तेज गति से किया जा रहा है , कलेक्टर मीना ने मौके पर उपस्थित सर्वे दल के सदस्यों से सर्वे कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि कोई भी प्रभावित किसान सर्वे से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए तथा खेत-खेत पहुंचकर वास्तविक स्थिति का आकलन सुनिश्चित किया जाए ।

फोटो 2

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं को भी गंभीरता से सुना जाए और आवश्यक कार्यवाही समय-सीमा में पूरी की जाए। साथ ही बीमा कंपनी एवं शासन स्तर से मिलने वाली सहायता और क्षतिपूर्ति राशि किसानों को शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें , कलेक्टर मीना ने कहा कि सर्वे एवं क्षति आकलन की प्रक्रिया में मैदानी वास्तविकता को प्राथमिकता दी जाए , ताकि प्रभावित किसानों को उनकी फसल को हुई वास्तविक क्षति के अनुरूप नियमानुसार राहत एवं क्षतिपूर्ति का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, एसडीएम श्री प्रशांत उइके, उप संचालक कृषि श्री एस.के. धुर्वे सहित जिला स्तरीय समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

You cannot copy content of this page

Scroll to Top