• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सुपर 11 ने वेस्ट से वेल्थ से सेना के टैंक की कलाकृति का निर्माण कर दी श्रधांजलि ।

झाबुआ – महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सुपर 11 ने वेस्ट से वेल्थ से सेना के टैंक की कलाकृति का निर्माण कर दी श्रधांजलि ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – झाबुआ नगर पालिका की टीम 11 जिन्हे “वेस्ट टू वेल्थ” टीम के नाम से प्रदेश ही नहीं पुरे देश मे जाना जाता है , वो सुपर 8 अब 11 हो गईं , इस टीम की तारीफ और कार्यों की सराहना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम मे कर चुके है , इस टीम को भोपाल मे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सम्मानित भी किया गया था एवं जिला कलेक्टर नेहा मिना द्वारा प्रोत्साहित राशि के रूप से उस समय की सुपर 8 को दस दस हजार रूपए सम्मानित कर दिए थे , जी हा आज इस टीम ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें अनोखी श्रधांजलि अर्पित की , उन्होने शहर के जेल चौराहे पर एक अनोखी कलाकृति का निर्माण किया है , प्लास्टिक की बेकार बोतलों , पाईप , बाल्टी , टायर एवं ड्रम इत्यादि वेस्ट सामग्री से भारतीय सेना के टैंक की आकृति में बनाई एवं अपनी कड़ी मेहनत से उसे जीवंत रूप दिया , जिस पर एक सैनिक सवार है और देश के दुश्मनो की तरफ अपने टेंक का मुँह मोड़े खड़ा है , पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दे रही है , नगर पालिका की इस टीम द्वारा यह कलाकृति न केवल चंद्रशेखर आज़ाद को श्रद्धांजलि देने का अनोखा तरीका है , बल्कि स्वच्छता और कचरे के पुनः उपयोग के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रही है। इस कलाकृति के निर्माण में टोनी माल्या व उनकी संपूर्ण टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा , टोनी मालिया ने बताया कि वार्ड नंबर एक में भी , वेस्ट फार वेस्ट अंतर्गत एक कलाकृति का निर्माण किया जा रहा है जल्द ही इसको लेकर जानकारी दी जाएगी ।

Releated Posts

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने जिले वासियो से की अपील , अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें , पर्याप्त ईंधन उपलब्ध ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – जिला कलेक्टर नेहा मीना ने आम नागरिकों से अपील…

ByByनयन टवली Mar 25, 2026

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना ने , लोकायुक्त प्रकरण में आयुष विभाग की सहायक ग्रेड-2 पंवार को किया निलंबित ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – कलेक्टर नेहा मीना द्वारा विशेष पुलिस स्थापना , लोकायुक्त…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

झाबुआ – अपनी ही दुकान पर युवक ने लगाई फांसी , कारण अज्ञात , पुलिस जांच मे जुटी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर मे रहने वाले विक्की पंवार नामक युवक ने…

ByByनयन टवली Mar 22, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top