आलीराजपुर

आलीराजपुर – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल कल 10 अक्टूबर को जिले के दौरे पर , केबिनेट मंत्री चौहान , भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थलो का किया निरिक्षण ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 10 अक्टूबर , शनिवार को आलीराजपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संगठनात्मक कार्यों के सिलसिले में यह उनका आलीराजपुर जिले का पहला प्रवास माना जा रहा है। उनके प्रवास को लेकर भाजपा जिला संगठन द्वारा व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं , प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न संगठनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे , प्रवास के दौरान वे कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद करते हुए संगठन की आगामी गतिविधियों, अभियान की प्रगति तथा संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे , भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गोविंदा गुप्ता ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल दोपहर 1 बजे खेल परिसर , आलीराजपुर पहुंचेंगे , जहां सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय रंगोली महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में जिलेभर से प्रतिभागी शामिल होंगे । प्रदेश अध्यक्ष महोत्सव का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करेंगे तथा सेवा संकल्प अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे , इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष केशव नगर स्थित मां गार्डन पहुंचेंगे, जहां भाजपा की वृहद जिला बैठक आयोजित होगी। बैठक में जिले के सभी जनप्रतिनिधि, जिला कार्य समिति के सभी पदाधिकारी, सभी मोर्चो के जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं  महामंत्री के साथ साथ संगठन द्वारा अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे । प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन की कार्यपद्धति को लेकर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। वृहद जिला बैठक के पश्चात भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आयोजित होगी । इस बैठक में जिले के प्रमुख संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त होगा ।

जिम्मेदारों ने संभाला मोर्चा, कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण :- प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आलीराजपुर प्रवास को लेकर भाजपा जिला संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है । कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए जिला पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है , इसी क्रम में गुरुवार को कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान , सांसद श्रीमती अनिता चौहान , भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष ‘मकू’ परवाल , युवा नेता विशाल रावत , जिला मंत्री रितेश डावर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गोविंदा गुप्ता , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास माहेश्वरी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया । भाजपा नेताओं ने खेल परिसर पहुंचकर जिला स्तरीय रंगोली महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया । कार्यक्रम स्थल पर मंच, प्रतिभागियों की व्यवस्था , बैठने की व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की जानकारी ली गई तथा संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए , इसके बाद सभी पदाधिकारी केशव नगर स्थित मां गार्डन पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष की वृहद जिला बैठक एवं कोर ग्रुप बैठक प्रस्तावित है। यहां बैठक की व्यवस्थाओं, बैठक स्थल, कार्यकर्ताओं के बैठने तथा अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई , भाजपा जिला संगठन द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम संगठनात्मक प्रवास को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष का यह प्रवास जिले के कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी रहेगा तथा उनके मार्गदर्शन से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी ।

Related Articles

Back to top button
error: