आलीराजपुर – अवैध रेत खनन पर एसडीएम निधि मिश्रा की बड़ी कार्यवाही , 2 डंफर और 1 जेसीबी जप्त ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

आलीराजपुर – आज एसडीएम निधि मिश्रा द्वारा अवैध रेत माफियाओ पर बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध रेत का भंडारण एवं खनन पकड़ा गया , यह कार्यवाही नानपुर के ग्राम खारकुआ मे की गईं , दिन-रात बेखौफ दौड़ते अवैध रेत से भरे डंपर और ट्रॉले न केवल सड़कों को जर्जर कर रहे थे , बल्कि लगातार दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे थे , एसडीएम मिश्रा को मुखबिर द्वारा इस अवैध रेत भंडारण की सुचना मिली तो एसडीएम स्वयं थाना नानपुर पुलिस को लेकर मोके पर पहुंची एवं अवैध रेत खनन और परिवहन में लगे दो डंपरों व एक जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया । सभी वाहनों को कार्रवाई के लिए नानपुर थाने पहुंचाया गया है , कार्रवाई के दौरान एसडीएम निधि मिश्रा ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे रेत कारोबारियों के खिलाफ आगे भी सतत कार्रवाई जारी रहेगी ।



