झाबुआ

झाबुआ – इंदौर लोकायुक्त का ट्रैप , बिल पास करवाने के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी जय नारायण बैरागी ने मांगी ₹10 हजार रिश्वत , कर्मचारी को रेंगे हाथो पकड़ा ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो
कार्यवाही का वीडियो

झाबुआ – जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त इंदौर की टीम ने कार्रवाई की है ,  लोकायुक्त की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार , निलंबन अवधि के आठ माह के वेतन के बिल पास करने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत लेने के मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी जय नारायण बैरागी के विरुद्ध ट्रैप कार्रवाई की गई , शिकायतकर्ता धूम सिंह पिता पुन सिंह सिंगाड़ , अधीक्षक शासकीय बालक छात्रावास सेमलिया बड़ी, झाबुआ ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी । शिकायत में आरोप लगाया गया कि निलंबन अवधि के आठ माह के वेतन के करीब ₹2 लाख 30 हजार निकालने के बिल पास करने के बदले ₹10 हजार की रिश्वत मांगी जा रही थी , शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देश पर शिकायत का सत्यापन कराया गया । शिकायत सही पाए जाने के बाद 22 अक्टूबर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम, 2018 की धारा 7 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर ट्रैप कार्रवाई आयोजित की गई , लोकायुक्त की प्रेस विज्ञप्ति में आरोपी पवन बिलवाल को ₹10 हजार की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों ट्रेप किया गया है । कार्रवाई विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जिला झाबुआ में की गई ।

लोकायुक्त टीम में ये रहे शामिल :- कार्रवाई में निरीक्षक आशुतोष मिठास , प्रधान आरक्षक विजय , विवेक मिश्रा तथा आरक्षक आदित्य भदौरिया , कमलेश और पवन पटोरिया शामिल रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: