आलीराजपुर

आलीराजपुर – जिला पंचायत कर्मचारी प्रहलाद राठौड़ पर धारदार हथियार से हमला , दाहोद रेफर , आरोपी गिरफ्तार ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो
वीडियो

आलीराजपुर – शहर के बहारपुरा क्षेत्र में रविवार शाम जिला पंचायत कर्मचारी प्रहलाद राठौड़ पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है । तुलसी माता चौराहे के सामने हुई इस घटना में राठौड़ के गले में चोट आई , जिसके बाद जिला अस्पताल में उनके गले में चार टांके लगाए गए। घटना के बाद पुलिस ने कथित आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है , जानकारी के अनुसार , रविवार शाम करीब 4 बजे प्रहलाद राठौड़ अपने घर के बाहर खड़े थे । इसी दौरान ग्राम अरठी निवासी भुवान हेमला वहां पहुंचा । आरोप है कि नशे की हालत में उसने फालिए से राठौड़ पर वार कर दिया , अचानक हुए हमले के बाद घायल राठौड़ घर के भीतर चले गए । उनकी आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए , जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान उनके गले में चार टांके लगाए गए । इसके बाद परिजन उन्हें आगे के उपचार के लिए दाहोद ले गए । हमले की वजह की जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आरोपी भुवान हेमला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है । हमले के पीछे की वजह को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्य सामने आ सकेंगे , घटना की जानकारी मिलने पर राठौड़ समाज के अध्यक्ष महेंद्र टवली सहित भरत वकील, रमेश चौधरी , दामोदर राठौड़ , भीम सिंह राठौड़ और मनोज भागीरथ राठौड़ सहित समाजजन जिला अस्पताल पहुंचे और घायल की कुशलक्षेम जानी ।

Related Articles

Back to top button
error: