• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर नेहा मिना ने छात्राओं से भेंट कर दी शुभकामनायें , जिले की 12वीं की छात्रा प्रदेश की प्रावीण्य सूची में द्वितीय स्थान पर ।

झाबुआ – कलेक्टर नेहा मिना ने छात्राओं से भेंट कर दी शुभकामनायें , जिले की 12वीं की छात्रा प्रदेश की प्रावीण्य सूची में द्वितीय स्थान पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए , झाबुआ जिले की कक्षा 12वीं की परीक्षा में ललित कला एवं गृह विज्ञान समूह मंर  पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ की छात्रा कु. शिरीन फातमा अंसारी आत्मजा श्री वली अहमद अंसारी ने 500 में से 473 अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 वीं में श्री नीर जैन आत्मज श्री मनोज जैन संस्कार पब्लिक उ.मा वि. म.गां. मार्ग मन्डी रोड थान्दला ने 500 में से 495 अंक प्राप्त कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में छटवां स्थान प्राप्त किया। कलेक्टर ने जिले के समस्त छात्र- छात्राओं को परीक्षा परिणाम आने पर शुभकामनाएं दी , कलेक्टर नेहा मीना ने प्रदेश की ललित कला एवं गृह विज्ञान समूह में प्रावीण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कु. शिरीन फातमा अंसारी और जिले की ललित कला एवं गृह विज्ञान समूह प्रावीण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कु. मुर्शरत राजू अंसारी से भेंट कर इस उपलब्धि पर पुष्पहार पहना कर एवं मिठाई खिला कर शुभकामनाएँ दी। कलेक्टर ने दोनो छात्राओं से भविष्य की योजना के सम्बन्ध में चर्चा की और सदैव आगे बढ़ने एवं मेहनत करने हेतु प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाबुआ की प्राचार्य  सीमा त्रिवेदी को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी और इसी प्रकार कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग रविन्द्र सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे , आपको बता दे कि बोर्ड परीक्षा परिणाम में मध्यप्रदेश की जारी सूची में झाबुआ जिला 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 83.88% परिणाम के साथ प्रदेश में दसवें स्थान और संभाग में प्रथम स्थान पर एवं प्रदेश में 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 82.12% परिणाम के साथ 15 वें स्थान पर रहा। पिछले वर्ष दसवीं के परिणाम से इस वर्ष 14.32% और कक्षा 12वीं के परिणाम में 9.33% की वृद्धि हुई ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top