भोपाल

देवास – कलेक्टर नेहा मीना बनी शिक्षिका , विद्यालयों के निरिक्षण के दौरान बच्चों को पढ़ाया , साथ किया भोजन , बालिकाओं से पूछा कौन बनेगा कलेक्टर ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

देवास – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नेहा मीना ने करनावद एवं सन्नोड मे संदीपनी विद्यालय एवं छात्रावास का निरिक्षण किया , वैसे तो आम तोर पर कलेक्टर निरिक्षण मे व्यवस्था देखते है और चर्चा कर निकल जाते है पर इन सभी से अलग अपनी जनसेवक कलेक्टर के रूप मे छाप छोड़ने एवं अपने सरल स्वभाव की धनी कलेक्टर मीना पहले संदीपनि विद्यालय पहुंची जहाँ उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था को देखा एवं 10वीं-12वीं की छात्राओं से पढ़ाई एवं परीक्षा की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली ।

फोटो 2

उसके बाद कलेक्टर मीना करनावद के शासकीय बालिका छात्रावास पहुंची जहाँ पहले कलेक्टर ने बालिकाओं को मिल रही व्यवस्थाओ की जानकारी ली , कलेक्टर मीना को देख बालिकाओं मे एक अलग ही उत्साह था जैसे की वह कलेक्टर से बात करना चाहते हो और वैसा ही हुआ कलेक्टर मीना ने पहले तो बालिकाओं से क्लास रूम मे जाकर संवाद किया कलेक्टर ने संवाद के दौरान बालिकाओं से पूछा की अच्छा बताओ कलेक्टर कौन कौन बनेगा तो कुल 5 बालिकाओं ने हाथ उठाया कलेक्टर ने बालिकाओं से कहा अच्छे से मन लगाकर पढ़ाई करो और बड़े होकर देवास की कलेक्टर बन कर आना बालिकाओं मे एक अलग ही प्रकार का उत्साह नजर आया जैसे की सामने कोई कलेक्टर नहीं उनका कोई अपना बैठा हो संवाद के बाद कलेक्टर ने बालिकाओं के साथ जमीन पर बैठकर भोजन भी किया ।

देखिए कलेक्टर और बालिकाओं के बिच संवाद…

उसके बाद कलेक्टर सन्नोड के सांदीपनी विद्यालय पहुंची वहा भी कलेक्टर का अलग अंदाज नजर आया जैसी कलेक्टर वहा पहुंची तो सीधे क्लास रूम मे जाकर चौक उठाया और छात्र छात्राओं को शिक्षिका बन पढ़ाने लगी , कलेक्टर को इस रूप मे देख हर कोई दंग था की यह कलेक्टर है या कोई टीचर , कलेक्टर ने वहा क्लास मे मौजद छात्र छात्राओं को पहाडे पूछे एवं ब्लेक बोर्ड पर गणित के सवाल भी हल करवाए , कलेक्टर के ऐसे निरिक्षण एवं छात्र छात्राओं से अपनापन देख हर कोई यही सोचता रहा की क्या कोई ऐसा कलेक्टर भी हो सकता है खेर कलेक्टर नेहा मीना झाबुआ , सिवनी और अब देवास जहाँ भी रही उनके सरल व्यवहार एवं लापरवाहो के प्रति उनकी कड़ी कार्यवाही एवं आम जन के प्रति उनकी संवेदनशीलता एक मिसाल और आम जन के दिलो मे बसी रही ।

Related Articles

Back to top button
error: