• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – एसडीओपी नीरज नामदेव ने तेजा दशमी पर्व को लेकर , कार्यक्रम स्थल का किया निरिक्षण ।

झाबुआ – एसडीओपी नीरज नामदेव ने तेजा दशमी पर्व को लेकर , कार्यक्रम स्थल का किया निरिक्षण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – जिले के खवासा में कल तेजा दशमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है , सोमवार को एसडीओपी नीरज नामदेव , थांदला थाना प्रभारी अशोक कनेश व खवासा चौकी प्रभारी एडमिरल तोमर के साथ बामनिया रोड पर स्थित तेजाजी मंदिर पहुँचकर तैयारियों का जायजा लिया , इस दौरान उन्होंने आयोजकों व नगरवासियों से शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की , एसडीओपी नीरज नामदेव ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई व्यक्ति हुड़दंग मचाता है या अशोभनीय हरकत करता है तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी , उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान नगर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी तथा जगह-जगह पुलिस बल मुस्तैद रहेगा , यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नगर में दोपहिया और चारपहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा , वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं ।

(1) बामनिया से बजाना की ओर जाने वाले वाहन स्टेडियम के पीछे से गुजरेंगे ।

(2) बामनिया से थांदला की ओर जाने वाले वाहन पुलिस चौकी के पीछे से निकाले जाएंगे ।

(3) बामनिया की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बामनिया रोड स्थित मंडी परिसर में रहेगी ।

(4) बाजना की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बामनिया की ओर जाने वाले बाईपास पर की जाएगी ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top