• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – नगर के राजवाड़े पर अवैध क्लिनिक का भांडाफोड़ , पंचनामा बनाया , एफआईआर की तैयारी ।

झाबुआ – नगर के राजवाड़े पर अवैध क्लिनिक का भांडाफोड़ , पंचनामा बनाया , एफआईआर की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

झाबुआ – नगर के ह्दय स्थल राजवाड़े पर एक अवैध क्लिनिक का संचालन हो रहा था , बताया गया की शिकायत कर्ता सुनील पिता धूमसीह को फर्जी डॉक्टर राकेश चौहान ने एक्सपायरी दवाई दी एवं इंजेक्शन भी लगाया , ज़ब इस बात की खबर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश सिंगाड़ को लगी तो वह मोके पर पहुँचे , ज़ब सिंगाड़ द्वारा उस फर्जी डॉक्टर से डिग्री दिखाने को कहा गया तो वह कुछ जवाब नहीं दे पाया , फिर वहा कमलेश सिंगाड़ द्वारा मेडिकल ऑफिसर को बुलवाया गया , मेडिकल ऑफिसर ने ज़ब पूछा की कितने समय से क्लिनिक चला रहे हो तो फर्जी डॉक्टर बने बैठे राकेश चौहान ने बताया की करीब 3 साल से , इस बात पर कमलेश सिंगाड़ ने मेडिकल ऑफिसर को भी कटघरे मे खडे करते हुए पूछ लिया की यह क्लिनिक 3 साल से संचालित है और आपको इसकी भनक तक नहीं लगी , यह काम आपका है और हम आपको यहां बुला रहे है , मेडिकल ऑफिसर भायल ने तत्काल पंचनामा बनाया एवं क्लिनिक को सील किया गया एवं एफआईआर के लिए प्रतिवेदन तैयार करने की बात कही , जबकि इस फर्जी डॉक्टर राकेश चौहान पर पूर्व मे भी एफआईआर दर्ज है , और यह मेडिकल की आड़ मे अपना क्लिनिक अंदर खाने संचालित कर रहा था और तो और 4 से 5 बेड बनवाने की तैयारी भी चल रही थी ।

Releated Posts

झाबुआ – एसडीएम महेश मंडलोई की बड़ी कार्यवाही , अवैध कॉलोनी निर्माण करने पर सात लोगो पर एफआईआर दर्ज , खरीदी एवं बिक्री पर भी लगाई रोक ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – अनुभागीय अधिकारी राजस्व महेश मंडलोई द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top