• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसींह चौहान की मुख्यमंत्री डॉ यादव से भेंट , रोशनी कलेश प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग ।

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसींह चौहान की मुख्यमंत्री डॉ यादव से भेंट , रोशनी कलेश प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – गत दिनों मेडिकल कॉलेज भोपाल में अध्ययनरत आलीराजपुर की होनहार बेटी रोशनी कलेश के संदिग्ध अवस्था में हुए निधन के संवेदनशील मामले को लेकर आज कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान द्वारा आज भोपाल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की गई , भेंट के दौरान कैबिनेट मंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री को पूरे घटना से जुड़े सभी तथ्यों एवं पीड़ित परिवार की चिंताओं आशंकाओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया एवं पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराई जाने की मांग रखते हुए कहा कि निष्पक्ष जांच से छात्रा रोशनी की मृत्यु के वास्तविक कारणों का पारदर्शी तरीके से खुलासा हो सके और परिवार को न्याय मिल सके , विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कालेज की छात्रा रोशनी गत दिनों छात्रावास में मृत अवस्था में मिलने के प्रकरण में परिजनों ने कई आशंकाएं व्यक्त करते हुए बताया कि उनकी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती , इस सम्बन्ध में परिजनों द्वारा कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान को पत्र भी सौंपा था , इसी प्रकरण में आज कैबिनेट मंत्री चौहान द्वारा शोकाकुल परिवार की हर शंका का समाधान करने एवं निष्पक्ष न्याय दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र सोपा , मुख्यमंत्री ने भी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ ही पारदर्शिता एवं उच्च स्तरीय जांच के निर्देश जारी कर दिए ।

मंत्री सांसद ने की भावनात्मक अपील :- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान ने इस प्रकरण के बाद आलीराजपुर जिले के बाहर रहकर पढ़ाई रहे सभी विद्यार्थियों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि कोई भी बच्चा किसी भी परिस्थिति में आत्महत्या जैसा कदम न उठाए , मंत्री एवं सांसद ने संयुक्त संदेश में कहा कि जीवन किसी भी परिस्थिति, परीक्षा या परिणाम से बड़ा है । यदि कोई परिस्थिति विपरीत हो या समस्या हो तो उसका समाधान निकला जा सकता है , अपेक्षित अंक नहीं आते या असफलता मिलती है तो यह अंत नहीं, बल्कि नए अवसर की शुरुआत है । हर परिस्थिति का समाधान संभव है और परिवार तथा सरकार विद्यार्थियों के साथ खड़ी है , उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें , बल्कि उन्हें प्रोत्साहित करें और मानसिक रूप से मजबूत बनाएं। विद्यार्थियों को सलाह दी गई कि यदि वे तनाव, निराशा या भय महसूस करें तो अपने माता-पिता, शिक्षकों या करीबी लोगों से खुलकर बात करें , केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने बहार रह कर पढ़ाई कर रहे सभी छात्र छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए विद्यार्थी हमारी मंत्री सांसद हेल्पलाइन पर 8889766687 भी संपर्क कर सकता है , हम हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास करेंगे ।

Releated Posts

आलीराजपुर – सोंडवा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का भव्य स्वागत , विकास और संगठन को लेकर हुई महत्वपूर्ण चर्चा ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा…

ByByनयन टवली Jun 20, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top