• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्‍टर नीतू मा‍थुर की अध्‍यक्षता में NCORD की बैठक संपन्न , दिए कड़े निर्देश ।

आलीराजपुर – कलेक्‍टर नीतू मा‍थुर की अध्‍यक्षता में NCORD की बैठक संपन्न , दिए कड़े निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – युवाओं को नशे के दुष्‍प्रभाव की जानकारी तो देना ही है साथ ही में नशे की प्रवृत्ति से उत्पन्न होने वाली सामाजिक बुराई पर रोक लगाना जिला प्रशासन का दायित्व और कर्त्तव्य भी है यह बात कलेक्‍टर नीतू माथुर ने नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम एवं बेहतर समन्वय हेतु NCORD की बैठक में कही , आज कलेक्टर कक्ष में कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में NCORD की बैठक आयोजित की गई , इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के समस्त शिक्षण संस्‍थान एवं शासकीय परिसर के आस पास नशीले पदार्थो की बिक्री करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधिकारी के साथ साथ जिला आबकारी विभाग के अधिकारी को दिए , इस दौरान उन्‍होने विशेष तौर पर नकली शराब एवं ताडी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए । उन्‍होने सामाजिक न्‍याय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के शासकीय शैक्षणिक संस्‍थाओं में युवाओं को नशे से दुर रहने एवं इसके दुष्‍प्रभाव की जानकारी देने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन करने , साथ ही सोशल मीडिया पर भी इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए , इस दौरान उन्‍होने कृषि एवं संबद्ध अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने कार्य क्षेत्र मे निगरानी कर यह सुनिश्चित करें की कोई भी व्‍यक्ति जिले में नशीले पदार्थो के उत्‍पादन एवं खरीदी बिक्री में श‍ामिल तो नहीं है और अगर किसी भी व्‍यक्ति द्वारा यह कृत्‍य किया जा रहा है तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें , इस दौरान कलेक्टर माथुर ने जिला स्वास्थ्य विभाग के अमले को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा प्रतिबंधित दवाइयां मेडिकल स्‍टोर पर न हो इसकी जॉच करें , साथ ही काेई प्रतिबंधित दवा प्राप्‍त होने पर या कोई भी अनियमितता पाए जाने पर संबंधित फर्म या व्‍यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करें , आगामी भगोरिया पर्व पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करे एवं  महिला बाल विकास विभाग अधिकारी को निर्देशित किया कि वह इस पर्व में बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता शिविर भी आयोजित करे , बैठक में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने कहा कि जिले में नशीले पदार्थो की रोकथाम के लिए पुलिस हर तरह से मुस्‍तैद है , शहरी क्षेत्र एवं कस्‍बो में निगरानी दल के माध्‍यम से निगरानी रखी जा रही है । साथ ही समय समय पर युवाओं एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी पुलिस विभाग द्वारा दी जा रही हैं । आमजन के साथ समन्वय स्‍थापित कर जिले को नशे के विरूद्ध जागरूक किया जाएगा ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा में युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश , झरने के आसपास चलाया सफाई अभियान , पर्यटकों से स्वच्छता को प्राथमिकता देने की अपील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कट्ठीवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध कट्ठीवाड़ा झरने और…

ByByनयन टवली Sep 19, 2026

आलीराजपुर – सोंडवा पुलिस की कार्रवाई , धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी जावेद मंसूरी गिरफ्तार ।

प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️ आलीराजपुर – सोंडवा थाना सोंडवा क्षेत्र के ग्राम बोडगांव में फरियादी कोली…

ByByनयन टवली Sep 18, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा की कार्यवाही , खाद्यान्न वितरण में लापरवाही करना पड़ा भारी , तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर –  खाद्यान्न सामग्री के वितरण में लगातार प्राप्त हो रही…

ByByनयन टवली Sep 17, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top