झाबुआ

झाबुआ – स्वामित्व योजना के बेहतर क्रियान्वयन हेतु पेटलावद एसडीएम पाटीदार ग्राउंड जीरो पर , गांव फलिए मे पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद कर कार्यों का कर रही निरिक्षण ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो
फोटो 2

झाबुआ – पेटलावद एसडीएम रितिका पाटीदार द्वारा शासन द्वारा चलाई जा रही महत्वकांशी स्वामित्व योजना के कार्यों का गांव फलिए मे पहुंचकर बारीकी से निरिक्षण किया जा रहा है , एसडीएम द्वारा ग्रामीणों से संवाद कर योजना के बारे मे संपूर्ण जानकारी साझा की जाकर उन्हें इसके फायदे भी समझाए जा रहे है , एसडीएम द्वारा ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया की आपके जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद आपके इस से अनेक फायदे मिलेंगे आप बैंक से इसपर ऋण ले सकेंगे , सम्पति यदि आपको क्रय विक्रय करना होतो आसानी होंगी , आपकी जमीन नपती मे कोई परेशानी नहीं आएगी उससे होने वाले विवाद भी कम होंगे ।

एसडीएम कर रही ग्रामीणों से संवाद :- एसडीएम रितिका पाटीदार ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनसे लगातार रजिस्ट्री कार्य मे के बारे मे अवगत एवं उन्हें कोई परेशानी या समस्या तो नहीं आरही इस बारे मे लगातार जानकारी ले रही है , ताकि सरकार की महत्वपूर्ण योजना का लाभ जमीन स्तर तक बेहतर ढंग से पहुंच सके ।

एसडीएम पाटीदार :- मे लगातार निरिक्षण कर ग्रामीण भाइयो बहनो से संवाद कर रही हु , ताकि उन्हें इस योजना के महत्व के बारे मे अच्छे से समझा सकू एवं कार्यों का निरिक्षण कर उसमे आरही समस्या का जल्द निदान कर कार्य मे तेजी ला सकू , योजना को जमीन स्तर तक अच्छे से पहुंचना लक्ष्य है ।

Related Articles

Back to top button
error: