झाबुआ – एसपी देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व मे बड़ी कार्यवाही , ग्राम कलमोड़ा में कपास के साथ खेतो मे उगा रखे थे गांजे के पौधे , 99 क्विंटल वजन के 15,609 पौधे जप्त , क़ीमत 9 करोड़ 42 लाख से अधिक ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

झाबुआ – पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में झाबुआ पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती, क्रय-विक्रय एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई निरंतर की जा रही है , इसी अभियान के अंतर्गत झाबुआ पुलिस द्वारा चौकी पारा क्षेत्र के ग्राम कलमोड़ा में पहाड़ी, तलहटी एवं दुर्गम क्षेत्रों में कपास की फसल के बीच में अवैध गांजा खेती के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल 15,609 गांजे के पौधे, कुल वजन 99 क्विंटल 16 किलो 427 ग्राम तथा अनुमानित कीमत ₹9,42,01,430/- (लगभग 9 करोड़ 42 लाख रुपये) के पौधे जब्त किए गए हैं। इस संबंध में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है , कार्यवाही के अंतर्गत चौकी पारा एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम को ग्राम कलमोड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की खेती किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर संबंधित स्थानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से उगाए गए गांजे के पौधे बरामद किए गए। पुलिस द्वारा तीन पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई ।
तीन प्रकरणों में जब्ती का विवरण :-
1) अप.क्रं.980/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट. गाजे के पौधे 6011 पौधे कुल वजन 4732.37 किलोग्राम अनुमानित कीमत 4,49,57,515 वनक्षैत्र भुमि वनक्षैत्र की भुमि 1.086 है क्टेयर करीब 6.25 बीघा , नाम आरोपी वेलसिंह पिता मोहरिया डामोर निवासी ग्राम कलमोडा ।
2) अप.क्रं.982/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट. गाजे के पौधे – 5308 पौधे कुल वजन – 34 क्विंटल 89 किलो 57 ग्राम अनुमानित कीमत – 3,31,50,915 वनक्षैत्र भुमि – क्रमशः 00.5 हैक्टेयर व 0.37 हैक्टेयर कुल 0.42 हैक्टेयर करीब 2.05 बीघा , नाम आरोपी – भमरसिंह पिता मोहरिया डामोर निवासी ग्राम कलमोडा ।
3) अप.क्रं.983/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट. गाजे के पौधे – 4290 पौधे कुल वजन – 16 क्विंटल 94 किलो 500 ग्राम अनुमानित कीमत – 1,60,93,000 वनक्षैत्र भुमि -क्रमशः 0.04 हैक्टेयर व 0.438 हैक्टेयर कुल हैक्टेयर 0.478 हैक्टेयर करीब 3.00 बीघा , नाम आरोपी – बापु पिता मोहरिया डामोर निवासी ग्राम कलमोडा ।



