• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – बिना अनुमति शासकीय भूमि पर मूर्ति स्थापना पर प्रशासन की सख्ती , 12 पर नामजद एफआईआर दर्ज , कनेश ने दी आंदोलन की चेतावनी ।

आलीराजपुर – बिना अनुमति शासकीय भूमि पर मूर्ति स्थापना पर प्रशासन की सख्ती , 12 पर नामजद एफआईआर दर्ज , कनेश ने दी आंदोलन की चेतावनी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिले में अमर शहीद छीतू किराड़ की जयंती पर शासकीय भूमि पर बिना अनुमति मूर्ति स्थापना , तारफेंसिंग करने पर भारतीय न्याय संहिता BNS 2023 की धारा 223 (a) एवं 132 के तहत 12 लोगो पर नामजद एफआईआर की गईं है , एफआईआर मे बताया गया शासकीय भूमि हल्का नंबर 54 जो ग्राम आलीराजपुर मे शासकीय चारागाह मद है उसपर जयस अध्यक्ष अरविंद कनेश , नितेश आलावा सहित अन्य 10 लोगो द्वारा शासकीय भूमि पर बिना किसी अनुमति के मूर्ति स्थापना एवं अनावरण कार्यक्रम किया जा रहा था ज़ब राजस्व अमला एवं पुलिस बल द्वारा उन्हें समझाने की कोशिश की गईं फिर भी वह नहीं माने और उनके द्वारा अन्य और लोगो को बुलवाकर जबरजस्ती वहा मूर्ति स्थापित की गईं एवं शासकीय कार्य मे बाधा उत्पन्न की गईं , अब इस मामले मे प्रशासन और पुलिस की कार्यवाही के बाद सियासी पारा चढ़ गया है , जयस अरविंद कनेश ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि जयंती मनाना और श्रद्धांजलि देना समाज की परंपरा और अस्मिता से जुड़ा विषय है , उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने संवाद की जगह सीधे दंडात्मक कार्रवाई कर समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है , कनेस ने कहा है की यदि 12 सहित अन्य लोगों पर दर्ज प्रकरण वापस नहीं लिया गया तो जिलेभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा । अब देखना होगा कि प्रशासन और जयस के बीच संवाद से समाधान निकलता है या आंदोलन की राह अपनाई जाती है ।

इनपर हुई एफआईआर :- अरविंद कनेश , मुकेश रावत , नितेश आलावा , नीरपाल बघेल , रतनसीह रावत , विजय कनेश , शंकर सिंह तड़वाल , प्रदीप , जगदीश , देवा कनेश , कैलाश किराड़ , कलमसिंह सहित एक अन्य ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर जनहितेषी कदम , ग्राम पंचायत वालपुर में 7 मई को लगेगी रात्रि चौपाल , होगा समस्याओं का समाधान ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – जिले में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं…

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची चांदपुर , पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण , समय पर राशन वितरण करने के दिए निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने कट्ठीवाड़ा विकासखंड के चांदपुर स्थित…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top