संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

आलीराजपुर – मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी , मंत्री चौहान ने ग्राम अंधारकोच एवं ग्राम कड़वाणिया में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया , कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने ग्राम अंधारकाच में लगभग 5.10 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया , जिसकी स्वीकृत लागत 7 करोड़ 22 लाख 05 हजार रुपये है । वहीं शाम को ग्राम कड़वानिया में 6.50 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ, जिसकी लागत 8 करोड़ 66 लाख 76 हजार रुपये है। दोनों सड़के अपने ग्राम से गुजरात सीमा तक निर्मित होगी, जो अपने ग्राम, जिले एवं प्रदेश को सीधे गुजरात राज्य से जोड़ने का कार्य करेगी , इस अवसर पर मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है । बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिलेगी , कृषि उपज के परिवहन में आसानी होगी तथा शिक्षा , स्वास्थ्य एवं रोजगार के अवसरों तक पहुंच और अधिक सुगम बनेगी। उन्होंने कहा कि सड़कें विकास की आधारशिला होती हैं और सरकार अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है ।

भूमिपूजन कार्यक्रमों में अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम भयड़िया, धुलसिंह बामनिया , मंडल अध्यक्ष पंकज चौहान , केवान, बज्जू मंडलोई, मुफिल भाई , खुमान सिंह , मंडल अध्यक्ष गोविंद आवासीय , नरीन मोरी , गणपत रावत , राहुल भयड़िया , उमेश , गमता सहित कई जनप्रतिनिधि , भाजपा पदाधिकारी , कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति पर मंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया , उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गोविंदा गुप्ता ने दी ।










