• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने किया जनकल्याण शिविर का निरीक्षण , हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने किया जनकल्याण शिविर का निरीक्षण , हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चल रहे विशेष पखवाड़े के अंतर्गत जनपद पंचायत कट्ठीवाड़ा में आयोजित जनकल्याण शिविर के पहले  दिन कई हितग्राही पहुंचे । शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित लगभग 334 आवेदन प्राप्त हुए तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की गई , शिविर का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर नीतू माथुर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संघमित्रा गौतम पहुंचे । जहां उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर अपना निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया । इनके साथ ही जिला अधिकारियों ने भी अपना स्वास्थ्य परिक्षण कराया । कलेक्टर नीतू माथुर एक-एक कर विभागों द्वारा विभागों की योजनाओं के लिए लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और पात्र हितग्राहियों के आवेदन लेकर संभवतः हाथों हाथ निराकरण के निर्देश दिए , कलेक्टर नीतू माथुर ने इस अवसर पर कहा कि 12 से 18 जून तक लगने वाले जनकल्याण शिविर का उद्देश्य शासन आपके द्वार की मंशा है ताकि पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें उनके द्वार पर लाभ पहुंचाया जा सके ताकि उन्हें जिला मुख्यालय पर अनावश्यक ना आना पड़े । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए । साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच की दूरी कम कर योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना है , शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई । साथ ही विभाग के अधिकारियों द्वारा अपनी अपनी योजनाओं की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई गई ।

फोटो 2

कलेक्टर नीतू माथुर एवं जिला पंचायत सीईओ संघमित्रा गौतम द्वारा हाथों हाथ कुछ पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया गया जिसमें लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत लाडली कुमारी प्रिया किराड़ और कुमारी वंशिका बारिया को प्रमाण पत्र देकर हितलाभ वितरण किया गया साथ ही आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूह को हितलाभ वितरण किया गया , जनपद पंचायत सीईओ कट्ठीवाड़ा गोपाल प्रजापति द्वारा जानकारी दी गई कि शिविर में जन्म प्रमाण पत्र हेतु 13 , जाति प्रमाण पत्र 30 श्रम विभाग संबल पंजीयन 44 , लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत – 22 , परिवहन विभाग अन्तर्गत लर्निंग लाईसेंस 64 , सामाजिक सुरक्षा पेंशन 40 , खाता खसरा खतौनी – 30 , विद्युत विभाग -22, प्रधानमंत्री मात्र वंदना योजना 17 , मत्स्य विभाग पट्टा 20 , पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग 30, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग 09,सिकल सेल जांच-21 सहित अन्य विभागों के आवेदन भी प्राप्त हुए । इस प्रकार लगभग 334 आवेदन शिविर में 3 बजे तक प्राप्त हुए और आवेदन आने की प्रकिया जारी है ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने , 15 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीण क्षेत्रों को दी बड़ी सौगात ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने सोमवार…

ByByनयन टवली Jun 15, 2026

आलीराजपुर – गोविंदा गुप्ता बने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी , संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन ने संगठनात्मक नियुक्तियों के…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा ने अवैध रेत का डंफर पकड़ा , रेत माफियाओ पर लगातार प्रहार जारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देश पर अवैध रेत माफियाओ…

आलीराजपुर – नकली सोने के बिस्किट बनाने वाले सरगना तक पहुंचा कानून का हाथ , अमझेरा का निवासी निकला मास्टरमाइंड ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – फरियादी बापूसिह पिता धनसिह बघेल , उम्र 32 वर्ष…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top