• Home
  • आलीराजपुर
  • आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने मानवता का दिया परिचय , पेंशन से वंचित वृद्धा को मिली राहत , कलेक्टर ने प्रदान की 10 हजार की आर्थिक सहायता राशि ।

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने मानवता का दिया परिचय , पेंशन से वंचित वृद्धा को मिली राहत , कलेक्टर ने प्रदान की 10 हजार की आर्थिक सहायता राशि ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिला मुख्यालय की 85 वर्षीय वृद्धा श्रीमती अयोध्या बाई सोलंकी को लंबे समय से पारिवारिक पेंशन नहीं मिलने से अपनी समस्‍या कलेक्‍टर माथुर के समक्ष आज की जनसुनवाई में रखी । उन्‍होने बताया कि  उनके पति, जो वन विभाग झाबुआ में कार्यरत थे जिनका निधन लगभग तीन वर्ष पूर्व हो चुका है । पति के शासकीय दस्तावेजों और स्वयं के आधार कार्ड में नाम संबंधी विसंगति होने के कारण उन्हें शासन की पारिवारिक पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था । पेंशन नहीं मिलने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। साथ ही वे हृदय रोग से पीड़ित हैं और आर्थिक तंगी के चलते अपना समुचित उपचार भी नहीं करवा पा रही हैं , प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर नीतू माथुर ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए झाबुआ एवं आलीराजपुर स्थित वन विभाग प्रमुख से फोन पर चर्चा कर मामले में शीघ्र समाधान के निर्देश दिए । साथ ही मानवता का परिचय देते हुए कलेक्टर ने रेडक्रॉस के माध्यम से वृद्धा के उपचार हेतु तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर उन्हें चेक प्रदान किया । इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आधार कार्ड एवं अन्य शासकीय दस्तावेजों में नाम की विसंगति को प्राथमिकता के आधार पर दूर कर वृद्धा को पेंशन योजना का लाभ दिलाया जाए । साथ ही बुजुर्ग महिला की सभी आवश्यक कागजी कार्यवाहियों में प्रशासनिक स्तर पर पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए ।

Releated Posts

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने किया जनकल्याण शिविर का निरीक्षण , हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चल रहे…

ByByनयन टवली Jun 15, 2026

आलीराजपुर – कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने , 15 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीण क्षेत्रों को दी बड़ी सौगात ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने सोमवार…

ByByनयन टवली Jun 15, 2026

आलीराजपुर – गोविंदा गुप्ता बने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी , संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन ने संगठनात्मक नियुक्तियों के…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

आलीराजपुर – भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल ने घोषित किए मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी , संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला आलीराजपुर द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को…

ByByनयन टवली Jun 12, 2026

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर पहुंची जोबट क्षेत्र , ऑर्गेनिक आम उत्पादक किसानों के फार्मों का किया भ्रमण ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने आज जोबट क्षेत्र के विभिन्न…

ByByनयन टवली Jun 11, 2026

आलीराजपुर – एसडीएम निधि मिश्रा ने अवैध रेत का डंफर पकड़ा , रेत माफियाओ पर लगातार प्रहार जारी ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देश पर अवैध रेत माफियाओ…

आलीराजपुर – नकली सोने के बिस्किट बनाने वाले सरगना तक पहुंचा कानून का हाथ , अमझेरा का निवासी निकला मास्टरमाइंड ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – फरियादी बापूसिह पिता धनसिह बघेल , उम्र 32 वर्ष…

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top