• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – पुलिस के साथ गाली गलोच कर दी धमकी , कहा 50 केस पहले ही दर्ज है , चारो आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार , बिच सड़क निकाला जुलुस ।

झाबुआ – पुलिस के साथ गाली गलोच कर दी धमकी , कहा 50 केस पहले ही दर्ज है , चारो आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार , बिच सड़क निकाला जुलुस ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
वीडियो

झाबुआ – थाना मेघनगर पुलिस टीम साई चौराहा पहुंची , जहां एक कार को सड़क पर खड़ा कर यातायात बाधित किया जा रहा था । पुलिस द्वारा वाहन हटाने के लिए कहने पर कार चालक सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा पुलिस के साथ अभद्रता एवं गाली – गलौज करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई , मौके पर पुलिस बल पहुंचने के बाद भी आरोपियों द्वारा विवाद करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी की गई तथा प्रधान आरक्षक बापूसिंह खराड़ी को धक्का देकर चोट पहुंचाई गई । घायल पुलिसकर्मी का CHC मेघनगर में उपचार कराया गया , घटना के दौरान आरोपी मलखान द्वारा पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए अपने विरुद्ध पूर्व से 40-50 अपराध पंजीबद्ध होने की बात कही गई । यह वही आरोपी मलखान है , जिसके विरुद्ध पूर्व में लूट, डकैती जैसे गंभीर अपराधों के प्रकरण पंजीबद्ध रहे हैं , मामले में थाना मेघनगर पर अपराध क्रमांक 222/2026, धारा 285, 221, 132, 121(1), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया , प्रकरण में आरोपी मलखान पिता जोसफ अमलियार , लाखन उर्फ प्रकाश पिता जोसफ अमलियार , आशीष पिता गुड्डू उर्फ मोरसिंह अमलियार निवासीगण पिपलिया थाना कल्याणपुरा एवं तोफान पिता टिटीया मकवाना, निवासी मोरडुंगरा को गिरफ्तार किया गया , घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक GJ 20 N 5077 एवं ट्रक क्रमांक MP 45 H 8650 को जप्त किया गया , झाबुआ पुलिस द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं पुलिस के साथ अभद्रता/मारपीट करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी है ।

Releated Posts

झाबुआ – जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर योगेश भरसट ने कृषकों के खेतों , आंगनवाड़ी , स्कूलों का किया निरिक्षण , बच्चों को भी पढ़ाया ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम…

ByByनयन टवली Sep 11, 2026

झाबुआ – किसानों के खेतो मे पहुंची एसडीएम रितिका पाटीदार , चर्चा कर फसलों की ली जानकारी , अधिकारीयों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पिछले कई समय से पेटलावद क्षेत्र इसी प्रशासनिक कुशलता…

ByByनयन टवली Aug 29, 2026

You cannot copy content of this page

Scroll to Top