आलीराजपुर

आलीराजपुर – मैनेजर ने नौकरी बरकरार रखने के लिए 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर से ₹25000 लिए , ड्राइवर ने कलेक्टर माथुर से की शिकायत , वीडियो और स्क्रीनसॉट भी दिए ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जिले मे एक कथाकथित आडियो ने खलबली मचा दी , मामला 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर और मैनेजर से जुडा है , जिसमे ड्राइवर सावन चमका ने मैनेजर अरविंद भावेल के खिलाफ पैसे लेने के गंभीर आरोप लगाए है और इसकी शिकायत जिला कलेक्टर नीतू माथुर को भी की है , ड्राइवर द्वारा आवेदन सोपकर बताया गया की मे 2022 से 108 एम्बुलेंस मे ड्राइवर के रूप मे अपनी सेवा दे रहा हु पर मैनेजर अरविंद भावेल ने मुझे नौकरी बरकरार रखने एवं नियुक्ति हेतु ₹25000 लिए एवं कई अन्य माध्यम से भी मुझसे पैसे लिए जैसे की मैनेजर की पत्नी द्वारा मुझसे राशन और अन्य कई सामान भी मंगवाया जाता था , सावन द्वारा लेन देन के ऑनलाइन स्क्रीन सॉट भी उपलब्ध करवाए गए है जिसमे साफ साफ ₹25000 और अन्य कई रकमो के सबूत उपलब्ध है , ड्राइवर सावन जोबट के सेवरिया गांव का निवासी है एवं मध्यम वर्गीय परिवार से आता है ।

देखिए वीडियो मे बात चित एवं स्क्रीनसॉट

ड्राइवर सावन :- मैनेजर अरविंद भावेल ने मुझे और पैसे नहीं देने के कारण हटा दिया है , 2022 मे मुझसे ₹25000 लेने बाद भी और पैसे मांगे थे जिसका सबूत मेरे पास है , पहले ऑनलाइन पैसे मांगता था अब नगत मांगता है , मेरे जैसे और कई ड्राइवर प्रताड़ित है पर वो बोल नही रहे , मैनेजर के बैंक अकाउंट की जांच के लिए मेने कलेक्टर मेडम को भी बोला है इसपर कार्यवाही होनी चाहिए ।

कलेक्टर नीतू माथुर :- ज़ब हमने इस मामले को कलेक्टर माथुर से बात की तो कलेक्टर ने बताया की हा यह मामला संज्ञान मे आया है , बड़ा संवेदनशील है CMHO से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर रिपोर्ट मंगवाई है , रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही करेंगे ।

Related Articles

Back to top button
error: