झाबुआ

झाबुआ – महिलाओ का सुरक्षा कवच बन गरबा पंडालो मे ख़डी “शक्ति स्क्वॉड” , आपरेशन मर्यादा के तहत असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

झाबुआ – एसपी देवेंद्र पाटीदार के नेतृत्व मे महिलाओं की सुरक्षा , सम्मान और विश्वास सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेशन मर्यादा के तहत शक्ति_स्क्वॉड का गठन किया गया , जिले भर मे गठित यह स्क्वॉड बेटियों एवं मताओं की घर से लेकर गरबा पंडालो तक सुरक्षा कर रहा है , झाबुआ पुलिस के नेतृत्व मे चलाएं जा रहे इस अभियान से असामाजिक तत्वों मे भय का माहौल है एवं आम जन मे सुरक्षा का भाव उत्पन्न हुआ है , कल झाबुआ नगर के राजगड़ नाका स्थिति गरबा पंडाल मे ज़ब हम पहुँचे तो वहा पुलिस की वर्दी ख़डी हमारी बहने सुरक्षा मे तैनात ख़डी दिखी , आपरेशन मर्यादा के तहत एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है यदि आपको लगे की कोई मंचला या असमाजिक तत्व आपका पीछा कर रहा या परेशान कर रहा तो आप [770105330] पर फोन कर जानकारी दीजिए , उसके बाद पुलिस अपना कार्य करेगी ।

पंडालो मे सभी जगह लगी तीसरी आँख :- पुलिस ने सभी नवरात्रि कार्यक्रम के आयोजको को अपने पंडालो मे सीसीटीवी फुटेज सहित प्रवेश निकास हेतु व्यवस्थित व्यवस्था बनाकर रखने एवं एक आपातकालीन मार्ग की बना कर रखने के कड़े निर्देश दिए है ।

असमाजिक तत्वों को सख्त संदेश :- महिला सुरक्षा मे ख़डी हमारी पुलिस का असामाजिक तत्वों को साफ संदेश है की यदि किसी ने भी अपनी मर्यादा तोड़ी तो फिर उसे इसका परिणाम भुकतना पड़ेगा , इस सख्त संदेश के कारण 4 दिवसीय नवरात्रि कार्यक्रम पूर्ण होने तक मे किसी भी प्रकार की मर्यादा भंग होने जैसी या बेटियों मे असुरक्षा का माहौल नजर नहीं आया ।

बिना अनुमति नहीं बना सकते वीडियो या रील :- महिला सुरक्षा के साथ साथ मर्यादा का भी पूरा खयाल रखा जा रहा है , बिना अनुमति किसी भी बहन बेटी का वीडियो एवं फोटो खींचने पर या रील पोस्ट करने पर साइबर सुरक्षा के तहत कानूनी कार्यवाही की जा रही है , जिले की साइबर टीम लगातार इंस्टाग्राम तथा फेसबुक पर निगरानी बनाएं हुए है ।

Related Articles

Back to top button
error: