आलीराजपुर

आलीराजपुर – कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य प्रारंभ , एसडीएम निधि मिश्रा ने किसानों का पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत , पहले दिन 210 क्विंटल कृषि उपज की आवक ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कृषि उपज मंडी समिति आलीराजपुर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं भारसाधक अधिकारी सुश्री निधि मिश्रा एवं मंडी सचिव श्रीमती सुमन बड़ोले की उपस्थिति में किसानों का पुष्पमाला से स्वागत कर नीलामी कार्य प्रारंभ किया गया। नवीन खरीफ सीजन में पहले दिन सोयाबीन , मक्का , गेहूं , मूंगफली एवं कपास सहित कुल 210 क्विंटल कृषि उपज की आवक हुई , नीलामी में सोयाबीन 11 क्विंटल 6,900 रुपये, मक्का 96 क्विंटल 2,655 रुपये, गेहूं 62 क्विंटल 2,650 रुपये, मूंगफली 21 क्विंटल 8,800 रुपये तथा कपास 20 क्विंटल 9,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिका , नीलामी कार्यक्रम में व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री राजेश कुमार चौधरी, व्यापारी प्रतिनिधि श्री जयतीलाल राठौड़ सहित मंडी क्षेत्र आलीराजपुर एवं नानपुर के व्यापारी तथा मंडी प्रशासन उपस्थित रहे । मंडी समिति ने किसानों से अपनी कृषि उपज , दलहन , तिलहन , कपास एवं वन उपज मंडी प्रांगण में लाकर नीलामी के माध्यम से विक्रय करने की अपील की, ताकि उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मूल्य प्राप्त हो सके। उक्त जानकारी सचिव कृषि उपज मंडी समिति अलीराजपुर द्वारा दी गई ।

Related Articles

Back to top button
error: