• Home
  • Uncategorized
  • अलीराजपुर – जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह से की भेंट , ध्वस्त विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर सौंपा मांग पत्र ।

अलीराजपुर – जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह से की भेंट , ध्वस्त विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण व शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर सौंपा मांग पत्र ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो

अलीराजपुर – भोपाल में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल ने जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री श्री कुंवर विजय शाह से शिष्टाचार भेंट की , इस अवसर पर विधायक ने अलीराजपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था की बदहाल स्थिति, जर्जर और ध्वस्त हो चुके विद्यालय भवनों, तथा शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर चिंता प्रकट की , विधायक पटेल ने मंत्री को सौंपे गए मांग-पत्र में अवगत कराया कि जिले में 122 से अधिक स्कूल भवन पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं, जिसके कारण हजारों आदिवासी छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ा है , इसके अलावा , उन्होंने कुछ विभागीय अधिकारियों द्वारा बच्चों को किताबें , यूनिफॉर्म और मध्यान्ह भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं में की जा रही अनियमितताओं की जानकारी भी दी , मंत्री कुंवर विजय शाह ने विधायक की बातों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया , उन्होंने कहा कि आवश्यक बजट की स्वीकृति हेतु प्रक्रिया तेज़ की जाएगी और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी , साथ ही , मंत्री ने अलीराजपुर कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर को निर्देशित किया कि संबंधित प्रस्ताव तत्काल तैयार कर विभाग को भेजा जाए ।

Releated Posts

आलीराजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्त में , कट्ठीवाड़ा पुलिस टीम ने आरोपियों को किया गिरफतार ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में थाना कट्ठीवाड़ा की…

झाबुआ – खाद की किल्लत से नाराज किसानों ने किया पेटलावद / रायपुरिया रोड पर चक्का जाम , अधिकारी पहुँचे मोके पर ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – पेटलावद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से खाद की…

आलीराजपुर – एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर चलाया गया “ऑपरेशन हेलो” को मिली कामियाबी , 69 गुम मोबाइल फोन बरामद कर लौटाए ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – पुलिस की तकनीकी दक्षता और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण…

आलीराजपुर – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका नियुक्ति आदेश देने को लेकर रिश्वत लेने का मामला आया समाने , वीडियो हुआ वाइरल ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ आलीराजपुर – मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संपूर्ण प्रदेश…

ByByनयन टवली Sep 18, 2025

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top