• Home
  • झाबुआ
  • झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने राणापुर ट्रेंचिंग ग्राउंड एवं सब्जी मंडी का किया निरीक्षण , अधिकारीयों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

झाबुआ – कलेक्टर योगेश भरसट ने राणापुर ट्रेंचिंग ग्राउंड एवं सब्जी मंडी का किया निरीक्षण , अधिकारीयों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️

फोटो
फोटो 2

झाबुआ – जनसुनवाई में शामिल होने से पूर्व कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने राणापुर नगर क्षेत्र में ट्रेंचिंग ग्राउंड एवं सब्जी मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए , ट्रेंचिंग ग्राउंड के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा की । उन्होंने अधिकारियों को स्रोत स्तर पर कचरे के पृथक्करण (सोर्स सेग्रीगेशन) की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए । कलेक्टर ने कहा कि ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए , जिससे स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाया जा सके । उन्होंने ट्रेंचिंग ग्राउंड परिसर में पौधारोपण करने तथा परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए , कलेक्टर ने नगर क्षेत्र में साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था की भी जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नगर की मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग कर समस्याओं का समय पर निराकरण किया जाए , इसके पश्चात कलेक्टर ने राणापुर सब्जी मंडी का निरीक्षण कर व्यापारियों से चर्चा की। उन्होंने मंडी की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए व्यापारियों की समस्याएं एवं सुझाव सुने । कलेक्टर ने साप्ताहिक हाट बाजार के दिन शनिवार को मंडी संचालन सुनिश्चित करने के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए , जिससे व्यापारियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों को सुविधा मिल सके , निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री महेश कुमार मंडलोई एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं नगर परिषद का अमला उपस्थित रहा ।

Releated Posts

झाबुआ – जर्जर भवन पर प्रशासन सख्त , नगर पालिका ने 13 दुकानों पर जड़े ताले , किया सील ।

संपादक नयन टवली की कलम से ✍️ झाबुआ – नगर पालिका परिषद द्वारा देर रात बस स्टैंड की…

ByByनयन टवली Jun 13, 2026

Get 30% off your first purchase

X

You cannot copy content of this page

Scroll to Top