प्रतिनिधि विकास राठौड़ की खबर ✍️


आलीराजपुर – सोंडवा जनपद पंचायत परिसर सोंडवा में आयोजित त्रिदिवसीय जनकल्याण शिविर के तृतीय दिवस का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया , यह विशेष जनकल्याण पखवाड़ा विश्व पर्यावरण दिवस से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 14 जून से 16 जून तक शिविर का आयोजन किया गया , इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है, जिससे अंत्योदय के संकल्प को साकार किया जा सके , कार्यक्रम के दौरान सांसद अनीता नागरसिंह चौहान की उपस्थिति में पोषण किट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर शिशुओं एवं गर्भवती माताओं को पोषण किट वितरित की गई, जिससे उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया , इसके पश्चात संदीपनी विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया । कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वच्छ और हरित पर्यावरण को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताया , इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रमसिंह भयडिया , भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सोलंकी , जनपद पंचायत सीईओ वेरसिंह मुजाल्दा , एसडीएम मनोज गरवाल , तहसीलदार महोदया, टेमला सरपंच बाटला सोलंकी, राकेश सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे , कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की सराहना की गई ।










