आलीराजपुर

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर के आदेश का उल्लंघन पड़ा महंगा , दो बोरिंग मशीने जप्त , लगाया जुर्माना ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर द्वारा जिले मे कम वर्षा के मद्देनजर जून माह तक निजी बोरिंग पर प्रतिबंध आदेश जारी किया गया है , इस आदेश मे यह साफ तोर पर स्पष्ट है की यदि आदेश का उल्लंघन हुआ तो कड़ी कार्यवाही एवं जुर्माना होगा , पर इस प्रतिबंध आदेश का अनुपालन न करना एवं नियमों के उल्लंघन करने का मामला समाने आया है , जहाँ जोबट तहसील के ग्राम कनवाडा के पटेल फलीए मे जोबट एसडीएम गरवाल ने कार्यवाही करते हुए दो बोरिंग मशीन जप्त की एवं 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया ।

सुचना के बाद पहुँचे एसडीएम :- पटेल फलीए मे बोरिंग खनन की सुचना मिली इसके बाद एसडीएम पुरे अमले के साथ वहा पहुँचे एवं जांच की गईं तो वहा दो ड्रिलिंग रिग मशीनों से बोरिंग की जा रही थी । टीम ने तत्काल दोनों मशीनों को वाहनों सहित जब्त कर लिया । कार्रवाई के दौरान एक वाहन का नंबर GJ03 HE8928 सामने आया ।

कलेक्टर माथुर का साफ संदेश :- प्रतिबंध आदेश जारी किया गया है , इस वर्ष वर्षा बहुत कम हुई है , हमें जल सरक्षण करना होगा , आदेश का परिपालन नहीं किया गया तो कठोर कार्यवाही होगी , जोबट जैसी कार्यवाही के लिए समस्त एसडीएम को निर्देशित किया गया है ।

Related Articles

Back to top button
error: