आलीराजपुर – केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद अनीता चौहान ने किया 8 सड़को का भूमिपूजन , मजरा – टोला सड़क योजना से अब फलियों तक पहुंचेगी सड़क , भाबरा विकासखंड से की शुरुआत ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

आलीराजपुर – जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं जनजातीय अंचलों में निवासरत ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने प्रधानमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना अंतर्गत 8 सड़कों का भूमिपूजन कर विधिवत निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इन सड़कों के निर्माण से भाबरा विकासखंड के विभिन्न ग्रामों के दूरस्थ फलियों तक सड़क संपर्क स्थापित होगा एवं ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा , उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों की इस महत्वपूर्ण समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए इसके समाधान का संकल्प लिया था । उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार के समक्ष आलीराजपुर एवं झाबुआ जिले की भौगोलिक परिस्थितियों को रखते हुए बताया था कि दोनों जिले जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र हैं। यहां एक ही ग्राम पंचायत अथवा राजस्व ग्राम के अंतर्गत कई फलिये दूर-दूर तक बसे हुए हैं। मुख्य ग्राम तक सड़क होने के बावजूद दूरस्थ फलियों में रहने वाले ग्रामीण सड़क सुविधा से वंचित रह जाते हैं। इसके कारण विशेषकर बारिश के दिनों में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं दैनिक जरूरतों के लिए ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है , ग्रामीणों की इस वास्तविक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना के माध्यम से ऐसे दूरस्थ बसाहटों को सड़क सुविधा से जोड़ने की पहल की गई। प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प को साकार करते हुए अब गांव के साथ-साथ गांव के प्रत्येक फलिये तक सड़क पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत आलीराजपुर जिले के भाबरा विकासखंड से होना जिले के लिए गौरव का विषय है ।

इन 8 फलियों तक पहुंचेगी सड़क, 2,394 ग्रामीण होंगे लाभान्वित , भूमिपूजन किए गए आठ सड़क मार्गों का विवरण इस प्रकार है :-
1 . छोटी फाटा ग्राम – आमली फलिया: लीहलमारी से (छोटी फाटा) आमली फलिया तक सड़क निर्माण ।
2 . बड़ी फाटा ग्राम – तड़वी फलिया एवं कल्बुवाट: बड़ी फाटा से तड़वी फलिया तक सड़क निर्माण ।
3 . बड़ी मिरियावट ग्राम – वास्केल फलिया: मायावट रोड से वास्केल फलिया (बड़ी मिरियावट) तक सड़क निर्माण ।
4 . गिरधा ग्राम – वेला पुजारा फलिया: गिरधा से पुजारा फलिया तक सड़क निर्माण ।
5 . मायावट ग्राम – तड़वी फलिया: मायावट से तड़वी फलिया तक सड़क निर्माण ।
6 . झिरण ग्राम – गजरिया फलिया आलीराजपुर-दाहोद रोड से किलाना (झिरण) गजरिया फलिया तक सड़क निर्माण ।
7 . जवनिया ग्राम – हुडवा फलिया: जवनिया से हुडवा फलिया तक सड़क निर्माण ।
8 . मालवेळी ग्राम – भूरिया फलिया उदयगढ़-कठ्ठीवाड़ा-भाबरा (मालवेळी) मार्ग से भूरिया फलिया तक सड़क निर्माण ।
इन आठों सड़क मार्गों से हजारों ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिलेगी । सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद दूरस्थ फलियों में निवासरत ग्रामीणों को मुख्य मार्ग एवं ग्राम से जुड़ने में आसानी होगी। विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने , मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने तथा किसानों एवं ग्रामीणों को अपनी उपज और दैनिक आवश्यकताओं के परिवहन में बड़ी राहत मिलेगी ।
विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे दूरस्थ फलिये :- इस अवसर पर पूर्व विधायक माधोसिंह डावर , भाभरा मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा , बर्झर मंडल अध्यक्ष लालसिंह भाई, वरिष्ठ नेता श्री कमरू अजनार, कमू अजनार, भाभरा जनपद अध्यक्ष, विभिन्न ग्रामों के सरपंच-पंच सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि , भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे , मजरा-टोला सड़क योजना के माध्यम से अब विकास का दायरा केवल मुख्य ग्रामों तक सीमित नहीं रहेगा , बल्कि वर्षों से सड़क सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे दूरस्थ फलियों तक भी विकास पहुंचेगा। आलीराजपुर जिले के भाबरा विकासखंड से शुरू हुई यह पहल जनजातीय अंचल के ग्रामीणों के जीवन को सुगम बनाने और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी ।



