आलीराजपुर

आलीराजपूर – चाँदपुर स्थित बालिका छात्रावास की छात्राए कलेक्टर को समस्या बताने पैदल निकली , कलेक्टर माथुर ने स्वयं रास्ते मे पहुंचकर किया समाधान ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

आलीराजपुर – चांदपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राएं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर नीतू माथुर से मिलने पैदल निकली , जानकारी अनुसार अच्छा भोजन न मिलने एवं पानी सहित अन्य विभिन्न समस्या से नाराज छात्राओं का गुस्सा फुट पड़ा एवं वह छात्रावास अधीक्षक के खिलाफ शिकायत करने कलेक्टर से मिलने पैदल निकल पड़ी , जैसे ही इसकी सुचना कलेक्टर नीतू माथुर को प्रशासन को लगी तो कलेक्टर माथुर स्वयं रास्ते मे पहुंची जहाँ कलेक्टर ने छात्राओं से संवाद किया और उन्हें वापस छात्रावास साथ लेकर गईं एवं कलेक्टर ने छात्रावास पहुंचकर छात्राओं की एक एक कर समस्या सुनी , छात्राओं ने विशेष कर भोजन सही नहीं मिलने एवं पानी भी शुद्ध नहीं मिलने की शिकायत की जो की एक गंभीर समस्या है , कलेक्टर ने हॉस्टल अधीक्षक को जमकर फटकारा एवं जांच के बाद कड़ी कार्यवाही की बात कही , कलेक्टर ने दो टुक कहा की ऐसी लापरवाही की है तो अब कार्यवाही के लिए भी तैयार रहना ।

सुनिए कलेक्टर ने क्या कहा….🔻

कलेक्टर नीतू माथुर….

Related Articles

Back to top button
error: