आलीराजपुर

आलीराजपुर – अवैध पटाखों एवं कार्बाइड गन के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई , जोबट के तीन प्रकरणों में ₹1,22,368 मूल्य के पटाखे जब्त , मुख्यालय पर कार्रवाई में 104 अवैध कार्बाइड गन बरामद , दो व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

आलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति उमठ बघेल के निर्देशन में जिले में अवैध पटाखों, कार्बाइड गन, कार्बाइड लैम्प एवं अन्य विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण, निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को आलीराजपुर एवं जोबट अनुभाग में सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई ।

फोटो 2

1 – थाना कोतवाली आलीराजपुर की कार्रवाई-अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आलीराजपुर डॉ. शक्तिसिंह चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली आलीराजपुर श्री सोनू सिटोले द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अवैध कार्बाइड गन के निर्माण एवं विक्रय के संबंध में प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान शाबीर हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन, निवासी वीटी मार्ग, आलीराजपुर एवं इमरान पिता अहमद हुसैन, निवासी माली मोहल्ला, वीटी मार्ग, आलीराजपुर के कब्जे से कुल 104 कार्बाइड गन बरामद की गईं। इनमें 29 नग सिल्वर कलर की तथा 75 नग लोहे के सरिये से निर्मित कार्बाइड गन शामिल हैं ।  कार्बाइड गन के निर्माण एवं विक्रय संबंधी वैध लाइसेंस मांगे जाने पर संबंधित व्यक्तियों द्वारा कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया। माननीय जिला दण्डाधिकारी, आलीराजपुर के आदेश क्रमांक का.व्य./2026/2325, दिनांक 23.10.2026 का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम एवं धारा 223 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 511/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया , जोबट अनुभाग में अवैध पटाखों के विरुद्ध कार्रवाई-आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अवैध पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री के भंडारण तथा विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए एसडीओपी जोबट श्री आशुतोष पटेल के निर्देशन में जोबट अनुभाग के संबंधित थानों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना उदयगढ़ एवं थाना जोबट में कुल तीन प्रकरण पंजीबद्ध कर ₹1,22,368 मूल्य के पटाखे जब्त किए गए ।

1 – थाना उदयगढ़-आरोपी रवीन्द्र पिता संतोष राठौर, उम्र 34 वर्ष, निवासी उदयगढ़ की किराना दुकान के गोदाम से बिना वैध लाइसेंस रखे गए ₹49,300 मूल्य के पटाखे जब्त किए गए। इस संबंध में अपराध क्रमांक 329/2026, धारा 125, 288 बीएनएस एवं धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।

2 – थाना जोबट — आरोपी मुर्तजा पिता अब्दुल्ला सैफी वोहरा, उम्र 20 वर्ष, निवासी गांधी चौक, जोबट की किराना दुकान से बिना वैध लाइसेंस रखे गए ₹50,168 मूल्य के पटाखे जब्त किए गए। इस संबंध में अपराध क्रमांक 444/2026, धारा 125, 288 बीएनएस एवं धारा 5, 9(ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

3 – थाना जोबट — आरोपी महेश पिता रणछोड़ नागर, उम्र 59 वर्ष, निवासी ग्राम देगांव की सरिया दुकान से बिना वैध लाइसेंस रखे गए ₹22,900 मूल्य के पटाखे जब्त किए गए। इस संबंध में अपराध क्रमांक 446/2026, धारा 288 बीएनएस एवं धारा 5, 9(ख)(1)(क) विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।

Related Articles

Back to top button
error: