आलीराजपुर

आलीराजपुर – आजाद नगर स्वास्थ केंद्र पर बेड पर सोते हुए स्वान का वीडियो हुआ था वाइरल , एसडीएम दीपिका पाटीदार स्वास्थ केंद्र पहुंची लापरवाही पर जमकर फटकारा ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो
वाइरल वीडियो

आलीराजपुर – आजाद नगर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर कल एक बड़ी लापरवाही समाने आई थी जिसमे बेड पर मरीजों का इलाज होना चाहिए था वहा एक बीमार स्वान सोता हुआ नजर आया जिसका वीडियो वहा मौजूद एक व्यक्ति ने बनाया एक वाइरल कर दिया , यह वीडियो जैसे ही हमारे पास आया तो हमने सीधे कलेक्टर माथुर और एसडीएम दीपिका पाटीदार को भेजा , एसडीएम दीपिका पाटीदार ने इस वाइरल वीडियो पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आज स्वास्थ केंद्र पहुंची एवं वहा व्यवस्थाओ का निरिक्षण किया , एसडीएम ने वहा मौजूद जवाबदार अधिकरियो को समक्ष बुलाकर जमकर फटकार लगाई एवं आगे से विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए एसडीएम ने कहा की यह लापरवाही घोर निंदनीय है हम जांच रिपोर्ट कलेक्टर मेम को भेजेंगे लापरवाहो को बक्शा नहीं जाएगा , कल नोटिस जारी करेंगे यदि समय पर संतुष्टी पूर्वक जवाब नहीं दिया गया तो कड़ी कार्यवाही होंगी ।

Related Articles

Back to top button
error: