भोपाल

देवास – दिव्यांग संतोष सोनी ने कलेक्टर नेहा मीना ने मांगी मदद , संवेदनशील कलेक्टर मीना ने तत्काल प्रदान की इलेक्ट्रिक ट्राइसिकल , पेन भेट कर व्यक्त किया आभार ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

देवास – मंगलवार को कलेक्टर नेहा मीना ने रेडक्रॉस  के माध्यम से देवास निवासी दिव्यांग संतोष सोनी को 45 हजार रुपये मूल्य की इलेक्ट्रिक ट्राइसिकल प्रदान की , इस अवसर पर कलेक्टर मीना ने सोनी से चर्चा कर उनका हालचाल जाना और उन्हें शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया , ट्राइसिकल प्राप्त करने पर संतोष सोनी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसायटी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक ट्राइसिकल मिलने से  अब अपने रोजमर्रा के कार्यों और आवागमन में किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस दौरान रेडक्रॉस के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

Back to top button
error: