आलीराजपुर

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने जिलेवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं , स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग एवं सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील की ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

आलीराजपुर – कलेक्टर नीतू माथुर ने जिले के समस्त नागरिकों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख , शांति , खुशहाली , संपन्नता एवं समृद्धि लेकर आए। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि दीपावली पर अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें, ताकि स्थानीय कारीगरों एवं छोटे व्यवसायियों को प्रोत्साहन मिले और उनके लिए भी यह पर्व खुशियां एवं आर्थिक समृद्धि लेकर आए ।

सुनिए कलेक्टर ने क्या कहा…

कलेक्टर माथुर ने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द का प्रतीक है। सभी नागरिक इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं तथा पटाखों का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें। बच्चों की सुरक्षा के साथ आसपास रहने वाले लोगों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने अपील की कि पर्व के दौरान ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे दूसरों को असुविधा या परेशानी हो। दीपावली को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाते हुए खुशियां साझा करें ।

Related Articles

Back to top button
error: