आलीराजपुर

आलीराजपुर – नवागत एसपी समर वर्मा ने अधिकारीयों सहित थाना एवं चौकी प्रभारियों को बैठक मे दिया साफ संदेश , कहा अवैध शराब एवं नशे के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” के तहत कठोर कार्यवाही करे ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

अलीराजपुर – जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक समर वर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद आज सभी एसडीओपी एवं समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों की बैठक ली , उन्होंने बैठक में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने , अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए , बैठक में एसपी वर्मा ने साफ संदेश देते हुए कहा की अवैध शराब के निर्माण , संग्रहण एवं परिवहन , नकली शराब एवं अवैध ताड़ी के कारोबार तथा अवैध मादक पदार्थ गांजे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस के तहत प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई करे । साथ ही अपराधों की रोकथाम के लिए प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत बाउंड ओवर की कार्रवाई प्रभावी रूप से करने तथा जिन अपराध शीर्षों में वृद्धि परिलक्षित हो रही है , उनका सूक्ष्म विश्लेषण कर अपराध नियंत्रण हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए , पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने , आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेने तथा प्रत्येक पीड़ित एवं फरियादी के साथ संवेदनशीलता , शालीनता एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता , जवाबदेही एवं जनहित सर्वोपरि होना चाहिए तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण व्यावसायिक दक्षता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करें ।

Related Articles

Back to top button
error: