आलीराजपुर

आलीराजपुर – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संभावित दौरे की तैयारी शुरू , कलेक्टर माथुर एवं एसपी वर्मा ने सभा स्थल एवं हेलीपेड का किया निरिक्षण ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

आलीराजपुर – जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को आयोजित संभावित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरा कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर नीतू माथुर एवं पुलिस अधीक्षक समर वर्मा ने अधिकारियों के दल के साथ सभा स्थल एवं हेलीपेड स्थल का निरीक्षण किया , इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था , यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए , निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी मनोज गरवाल , पुलिस अनुविभागीय अधिकारी , तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

फोटो 2

डही परियोजना का भी होगा लोकार्पण :- आलीराजपुर जिले के 42 गांवों को मिलेगा लाभ कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने विशेष रूप से बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा डही परियोजना का शुभारंभ किया जाएगा । इस परियोजना से धार जिले के साथ आलीराजपुर जिले की आलीराजपुर , जोबट एवं सोंडवा तहसीलों के 42 ग्रामों को भी लाभ मिलेगा । उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास और किसानों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी ।

Related Articles

Back to top button
error: