आलीराजपुर

आलीराजपुर – दीपावली पर पुलिस का बड़ा धमाका , ₹1675800 के करीब 86 गुम मोबाइल लोटाए , चेहरों पर दिखी खुशी , एसपी वर्मा ने कहा हैप्पी दीपावली ।

प्रधान संपादक नयन टवली की खबर ✍️

फोटो
वीडियो

आलीराजपुर – पुलिस अधीक्षक समर वर्मा के नेतृत्व जिला पुलिस एवं साइबर टीम का दीपावली धमाका , करीब 86 मोबाईल लोटाए , आपको बता देकी आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही लगातार जा रही है । इसी क्रम में मोबाइल गुम होने संबंधी प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए एसपी द्वारा सायबर सेल , को गुम मोबाइल फोन की खोज एवं बरामदगी हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए थे , निर्देशानुसार सायबर सेल द्वारा “ऑपरेशन हेलो” अभियान संचालित किया जा रहा है । अभियान के तहत आधुनिक तकनीकी संसाधनों एवं वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धतियों का उपयोग करते हुए पूर्व में भी 1138 से अधिक गुम मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस लौटाए जा चुके हैं , इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक समर वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल , एसडीओपी जोबट आशुतोष पटेल व एसडीओपी आलीजपुर डॉ. शक्तिसिंह चौहान के मार्गदर्शन में सायबर सेल टीम द्वारा पुनः तकनीकी विश्लेषण , डिजिटल ट्रैकिंग एवं CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के कुल 86 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं । बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹1675800 /- है , बरामद किए गए मोबाइल फोन नियमानुसार वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गये । मोबाईल पाते ही आम जन के चेहरों की खुशी देखने लायक थी , एसपी वर्मा ने सभी को दीपावली की शुभकामनायें भी दी एवं सुरक्षित दीपावली मानने को भी कहा ।

Related Articles

Back to top button
error: